#सरायकेला #गृह_रक्षक_भर्ती #भर्ती_परीक्षा #maskalnews

सरायकेला में गृह रक्षक भर्ती परीक्षा: 650 अभ्यर्थी शामिल, दौड़ में 233 सफल

सरायकेला में गृह रक्षक भर्ती परीक्षा: 650 अभ्यर्थी शामिल, दौड़ में 233 सफल

गम्हरिया | सरायकेला–खरसावाँ जिले में गृह रक्षक नव नामांकन के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में गम्हरिया प्रखंड के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कुल 1086 अभ्यर्थियों में से 650 उपस्थित रहे, जिनमें 381 पुरुष और 269 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि 436 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में 233 अभ्यर्थी सफल हुए। इनमें 48 पुरुष और 185 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की सुचारू व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।