#सरायकेला #कोल्हान #जनहित_मुद्दे #कालीचरण_मुंडा #maskalnews

सरायकेला में जनहित मुद्दों पर उठी आवाज, सांसद कालीचरण मुंडा को सौंपे गए ज्ञापन

सरायकेला में जनहित मुद्दों पर उठी आवाज, सांसद कालीचरण मुंडा को सौंपे गए ज्ञापन

सरायकेला | सरायकेला स्थित सर्किट हाउस में खुटी के सांसद Kali Charan Munda से मुलाकात के दौरान कोल्हान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में बढ़ते हाथियों के तांडव से लोगों को बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस दौरान कोल्हान मंडल पब्लिक विद्यालय, खूंटपानी के लिए सोलर पैनल लगाने हेतु आवेदन भी सांसद को सौंपा गया। साथ ही, कुचाई क्षेत्र में एक पुस्तकालय के निर्माण एवं आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी सहमति जताई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अतिरिक्त, सरायकेला के उपायुक्त को दो ज्ञापन सौंपे गए, जिनमें क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते प्रकोप और चाईबासा से टाटा जाने वाले टोल रोड (सरायकेला मार्ग) की अत्यंत खराब एवं दयनीय स्थिति को लेकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर चंद्रमोहन बिरुवा, सागर बिरुवा, मोराई गोमके, कांडे बिरुली, रामेश्वर सैंया, बालकेश्वर सिंधु एवं दिनेश सोय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।