समाहरणालय #आईटीडीए #समीक्षा_बैठक #छात्रवृत्ति_योजना #maskalnews

समाहरणालय में ITDA योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समाहरणालय में ITDA योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उरांव सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध आवंटन के अनुरूप सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरना-जाहेरथान, आदिवासी कला एवं संस्कृति भवन, बहुद्देशीय भवन, धूमकुड़िया एवं मांझी थान भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित प्रस्तावों को जल्द भेजने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत योजनाओं के भौतिक सत्यापन की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इनका लाभ पहुंच सके।

पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान लक्षित परिवारों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभान्वित करने तथा नियमित अनुश्रवण के माध्यम से प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लक्षित वर्गों तक योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से पहुंच सके।