#राशनकार्ड #अंत्योदयअन्नयोजना #AAY  #खाद्यान्न #राशनयोजना #केंद्रसरकार #सार्वजनिकवितरणप्रणाली #maskalnews

AAY योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित, 3 करोड़ नए लोगों को मिल सकता है राशन कार्ड

AAY योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित, 3 करोड़ नए लोगों को मिल सकता है राशन कार्ड


नई दिल्ली | केंद्र सरकार राशन कार्ड धारकों के लिए अंत्योदय अन्न योजना (AAY) में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार राशन वितरण व्यवस्था में संशोधन के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो राशन का वितरण ‘प्रति परिवार’ के बजाय ‘प्रति व्यक्ति’ के आधार पर किया जाएगा।

Contact no :- +91 9241456784

प्रस्ताव के अनुसार, योजना के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को 7 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, किसी भी परिवार को अधिकतम 35 किलोग्राम राशन ही दिया जाएगा।

Contact no :- +91 9798542970

सरकार का मानना है कि इस बदलाव से पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न का अधिक न्यायसंगत और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा, केंद्र सरकार करीब 3 करोड़ नए पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू करने जा रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का लाभ मिल सके।

Contact no :- +91 8553588326

हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की गई है। प्रस्ताव पर सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही नई व्यवस्था लागू होगी। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो इसका सीधा असर देशभर के करोड़ों राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा।

Book your slot today : +91 7250214782