#राजनगर #सीएचसीराजनगर #स्वास्थ्यव्यवस्थाविफल #सरकारीलापरवाही #maskalnews

राजनगर सीएचसी में माँ-बच्चे की मौत, यह हादसा नहीं, सरकारी लापरवाही से हुई हत्या है:- धी रामहरि पेरियार

राजनगर सीएचसी में माँ-बच्चे की मौत, यह हादसा नहीं, सरकारी लापरवाही से हुई हत्या है:- धी रामहरि पेरियार

राजनगर | राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जो हुआ, वह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम की नंगी सच्चाई है। जहाँ जननी की सुरक्षा होनी चाहिए थी, वहाँ अंधेरा था, बिजली तक नहीं। जहाँ डॉक्टरों की जिम्मेदारी होनी चाहिए थी, वहाँ गैरहाजिरी और लापरवाही थी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

एक माँ और उसका मासूम बच्चा इस भ्रष्ट और लापरवाह व्यवस्था की बलि चढ़ गए। यह सीधे-सीधे स्वास्थ्य तंत्र की असफलता नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनहीनता और कर्तव्यहीनता का परिणाम है।

Book your slot today : +91 7250214782

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी रहे धी रामहरि पेरियार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, यह हादसा नहीं, बल्कि अबुआ सरकार के सिस्टम द्वारा की गई हत्या है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के लिए जवाबदेही तय की जाए। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो एंटी करप्शन ऑफ इंडिया सड़कों पर उतरकर जनआंदोलन करने को मजबूर होगा। अब सवाल सीधा है, गरीबों की जान की कोई कीमत है या नहीं? कब तक कागजों में विकास और जमीन पर मौत का खेल चलता रहेगा?