#मनोहरपुर #सड़क_हादसा #मनोहरपुर_समाचार #पश्चिमी_सिंहभूम #झारखंड_समाचार #maskalnews

मनोहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी पुलिया के नीचे गिरी, दो किशोरों की मौत

मनोहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी पुलिया के नीचे गिरी, दो किशोरों की मौत

मनोहरपुर | मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुराना मनोहरपुर-मनीपुर मार्ग स्थित कलभट पुलिया के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि अस्पताल परिसर में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा।
मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर लोहार टोला निवासी 14 वर्षीय वतन लोहार तथा मनीपुर सांडिल टीला निवासी 18 वर्षीय ओम सांडिल के रूप में हुई है। दोनों मनोहरपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर स्कूटी से पुराना मनोहरपुर से मनीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कलभट पुलिया के समीप स्कूटी का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों किशोरों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इधर, सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

एक ही हादसे में दो युवाओं की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।