#झारखंड_मौसम #मानसून #बारिश #मौसम_अपडेट #रांची #येलो_अलर्ट #वज्रपात #maskalnews

झारखंड में मानसून पूर्व मौसम सुहावना, कई जिलों में बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट

झारखंड में मानसून पूर्व मौसम सुहावना, कई जिलों में बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट

रांची | झारखंड में मानसून के आगमन से पहले ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), रांची के अनुसार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के दौरान रांची में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Book your slot today : +91 7250214782

मौसम विभाग ने गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात होने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Book your slot today : +91 7250214782

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों में जाने से बचने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।