#झामुमो #बूथ_कमेटी_गठन #सरायकेला #छोटा_दावना #बड़ा_दावना #ग्रामीण_समस्याएं #maskalnews

सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना और बड़ा दावना में झामुमो का बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाई शिक्षा और पेयजल की समस्या

सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना और बड़ा दावना में झामुमो का बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाई शिक्षा और पेयजल की समस्या

सरायकेला | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना एवं बड़ा दावना गांव में बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि झामुमो का उद्देश्य केवल राजनीतिक संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, छात्र और आम जनता की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज Kumar चौधरी ने कहा कि मजबूत संगठन और जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा दावना गांव के विद्यालय में मात्र दो कमरे हैं, जहां करीब 93 छात्र-छात्राएं कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव में नए चापाकल लगाने तथा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की मांग भी उठाई गई। पांड्रा पंचायत में भी पेयजल समस्या को लेकर नए चापाकल की आवश्यकता बताई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल भवन, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से जल्द पहल कर आवश्यक कार्रवाई कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।