#जमशेदपुर #रीएडमिशन_विरोध #शिक्षा_अधिकार_है #प्राइवेट_स्कूल_मनमानी #maskalnews

जमशेदपुर में री-एडमिशन के खिलाफ धरना, अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर उठाई आवाज

जमशेदपुर में री-एडमिशन के खिलाफ धरना, अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर उठाई आवाज

पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा री-एडमिशन प्रक्रिया के विरोध में गुरुवार को जिला समाहरणालय (DC ऑफिस) के समीप झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई और री-एडमिशन के नाम पर की जा रही प्रक्रिया को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने “शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं” और “री-एडमिशन बंद करो” जैसे नारों के साथ प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

Book your slot today : +91 7250214782

धरना में शामिल लोगों का कहना था कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर वर्ष री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से इस पर तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।