#चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #अपराध #चाकूहमला #maskalnews

चाईबासा में ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; जमशेदपुर रेफर

चाईबासा में ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; जमशेदपुर रेफर

पश्चिमी_सिंहभूम | चाईबासा के नीमडीह कल्याणपुर मोहल्ले में बुधवार रात एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह घटना रात करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, युवती ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। तभी एक सुनसान गली में छिपे युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे युवती मौके पर ही गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद ज्यादा खून बहने की वजह से डॉक्टरों ने उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।