#चांडिल_कांड्रा_सड़क #सड़क_समस्या #ग्रामीण_प्रदर्शन #जनआंदोलन #maskalnews

चांडिल-कांड्रा सड़क की जर्जर हालत के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

चांडिल-कांड्रा सड़क की जर्जर हालत के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला खरसावाँ | चांडिल प्रखंड क्षेत्र में चांडिल-कांड्रा सड़क की खराब स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने खुदीराम बोस चौक, चैनपुर से प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और ज्ञापन सौंपा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से सड़क की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और उड़ती धूल के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख लाइफलाइन है, लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

सुबह 11 बजे शुरू हुई पदयात्रा दोपहर 2:30 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने अपना ज्ञापन चांडिल अंचल पदाधिकारी (CO) को सौंपा।

Book your slot today : +91 7250214782

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अधूरे पड़े मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने तक सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने की बात कही, ताकि धूल से राहत मिल सके। इसके अलावा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 40 किमी/घंटा की गति सीमा लागू करने, चैनपुर मुख्य नहर पुल पर रेलिंग लगाने तथा संकरे पुलों पर फुटपाथ निर्माण की मांग भी उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान आशुदेब महतो ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राकेश रंजन महतो ने धूल की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं ज्योतिलाल महाली ने सड़क को क्षेत्र की जीवनरेखा बताते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण आंदोलनकारी एकता मंच के कई सदस्य शामिल हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।