#चक्रधरपुर #समर_कैंप #पद्मावती_जैन_सरस्वती_शिशु_विद्या_मंदिर #समर_कैंप_समापन #maskalnews

चक्रधरपुर: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन

चक्रधरपुर: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन

पश्चिमी_सिंहभूम | चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम, पंप रोड में शनिवार, 23 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष समर कैंप का समापन बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कैंप के द्वितीय दिवस का शुभारंभ वार्ड पार्षद Ravi Kumar Bankira एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य Anand Chandra Pradhan द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने सामूहिक शारीरिक योग का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के तरीके बताए गए और उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर समर कैंप के माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। नृत्य और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में अस्थायी रूप से निर्मित स्विमिंग पूल (तरणताल) का उद्घाटन वार्ड पार्षद Ravi Kumar Bankira एवं प्रधानाचार्य Anand Chandra Pradhan द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के बाद बच्चों ने स्विमिंग पूल का भरपूर आनंद लिया और काफी उत्साहित दिखे।

Book your slot today : +91 7250214782

समर कैंप को सफल बनाने में जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, सुलेखा टुडू, चांदनी जोंको, जयंती तांती सहित विद्यालय परिवार एवं सभी भैया-बहनों का सराहनीय योगदान रहा।