#चक्रधरपुर #बाइपी #कमला_मारला #प्रधानाध्यापिका #विदाई_समारोह #शिक्षा #शिक्षक_सम्मान #maskalnews

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाइपी की प्रधानाध्यापिका कमला मारला को भावभीनी विदाई, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया सम्मानित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाइपी की प्रधानाध्यापिका कमला मारला को भावभीनी विदाई, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया सम्मानित

चक्रधरपुर | उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाइपी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमला मारला के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षुओं एवं स्कूली बच्चों ने विदाई गीत, नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर विद्यालय की सहायक शिक्षिका रायमुनि बॉयपाई, शिक्षक अश्विन कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरुचरण जोजो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9798542970

सभी ने श्रीमती कमला मारला के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अपने संबोधन में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमला मारला ने कहा कि भले ही वे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रही हैं, लेकिन उनका स्नेह और जुड़ाव हमेशा विद्यालय एवं गांव के लोगों के साथ बना रहेगा।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे भविष्य में शिक्षक, डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी अथवा अन्य प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर अपने माता-पिता, गांव और राज्य का नाम रोशन करें।

Contact no :- +91 9337736501

श्रीमती कमला मारला ने वर्ष 1994 में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। उनकी पहली नियुक्ति नूंगड़ी में हुई थी। इसके बाद उन्होंने काशीजोड़ा में अपनी सेवाएं दीं और अंततः उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाइपी में प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यरत रहीं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वे स्वयं भी बाइपी गांव की निवासी हैं।
उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, डीएलएड प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।