#गुवा_खदान_आंदोलन #रोजगार_की_मांग #स्थानीय_युवाओं_का_आक्रोश #चक्का_जाम #maskalnews

गुवा सेल खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग पर 12 घंटे का चक्का जाम, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त आंदोलन

गुवा सेल खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग पर 12 घंटे का चक्का जाम, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त आंदोलन

गुवा | गुवा सेल खदान क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन देखने को मिला। करीब 500 बेरोजगार युवाओं के समर्थन में 12 गांवों के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से चक्का जाम शुरू हुआ, जो लगभग 12 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान पूरे इलाके में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। विरोध जताने के लिए प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और मुख्य मार्गों को जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और सेल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की। कई दौर की बातचीत के बाद शाम करीब 4:30 बजे प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी और इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।