#कुटिंगता_बैठक #षिरजोन_टीम #संगठन_विस्तार #केंद्रीय_कमिटी #maskalnews

कुटिंगता फुटबॉल मैदान में षिरजोन टीम की महत्वपूर्ण बैठक, केंद्रीय व जिला कमिटी का विस्तार

कुटिंगता फुटबॉल मैदान में षिरजोन टीम की महत्वपूर्ण बैठक, केंद्रीय व जिला कमिटी का विस्तार

कुटिंगता | कुटिंगता फुटबॉल मैदान में षिरजोन टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में षिरजोन केंद्रीय कमिटी का विस्तार करते हुए लक्ष्मण तिरिया को अध्यक्ष, बुधराम चाम्पिया को उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन चातोम्बा को सचिव, सुमित बालमुचू को सह सचिव, रोया लागुरी को कोषाध्यक्ष, श्रीराम बरजो को सह कोषाध्यक्ष, रामजीत चाम्पिया को धर्म सचिव, बिंदेश्वर पुरती को संयुक्त सचिव तथा संदीप लागुरी को संस्कृति सचिव चुना गया।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं जिला कमिटी में अमरजीत लागुरी को जिला अध्यक्ष, बिरसा तिरिया को सचिव, कुशनु दोराईबुरु को कोषाध्यक्ष और सुनील चाम्पिया को सलाहकार नियुक्त किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक के दौरान षिरजोन 1.0 से 5.0 तक आयोजित कार्यक्रमों में हुई कमियों का गहन विश्लेषण किया गया और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी षिरजोन 6.0 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

संगठन के विस्तार को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के 18 प्रखंडों में कमिटी गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें से 6 प्रखंडों में कमिटी का गठन हो चुका है। शेष 12 प्रखंडों में विस्तार के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

इसके अलावा, सामाजिक स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांवों के विद्यालयों में सामाजिक निरीक्षण करने तथा शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर कमियों को दूर करने पर सहमति बनी। साथ ही जरूरत के अनुसार समाज में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने के लिए दो अलग-अलग नेतृत्व टीमों के गठन पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।