#कालीचरणमुंडा #खूंटी_सांसद #सरायकेला_खरसावां #विकास_योजनाएं #maskalnews

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने सरायकेला-खरसावां में विकास योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने सरायकेला-खरसावां में विकास योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सरायकेला-खरसावां | खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कुचाई प्रखंड का दौरा कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) भी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

दौरे के दौरान सरायकेला परिसदन में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद ने पेयजल, स्वच्छता, ग्रामीण कार्य, बिजली, शिक्षा एवं गव्य विकास विभागों के कार्यों पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा बैठक में खरसावां जलापूर्ति योजना में हो रही देरी पर सांसद ने गहरी नाराजगी जताई। गोंडामारा (खरसावां) और मरांगहातु (कुचाई) सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही ढंग से नहीं पहुंचने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण में हो रही देरी पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को नियमित और पूर्ण वोल्टेज के साथ आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सांसद मुंडा ने अधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और कार्यों में जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।