#ओत_गुरु_कोल_लाको_बोदरा #वारंग_चिति #पुण्यतिथि #मातृभाषा #खरसावां #maskalnews

ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर खरसावां में श्रद्धांजलि सभा, भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर खरसावां में श्रद्धांजलि सभा, भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

खरसावां | वारंग चिति लिपि के खोजकर्ता, महान समाज सुधारक एवं हो भाषा के पुरोधा ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को खरसावां स्थित आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भाषा, साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज सोय, हो भाषा के शिक्षक सिद्धेश्वर कुदादा, मानसिंह बांकिरा, श्याम सोय, गणेश बांकिरा, बादल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों एवं समाज के लोगों ने भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपस्थित लोगों ने ओत गुरु के आदर्शों पर चलने तथा मातृभाषा, सांस्कृतिक विरासत और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Contact no :- +91 8553588326

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सोय ने कहा कि ओत गुरु कोल लाको बोदरा ने वारंग चिति लिपि की खोज कर हो भाषा को नई पहचान दिलाई।

Contact no :- +91 9337736501

उनका योगदान केवल एक लिपि के निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक अस्मिता को भी नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वक्ताओं ने युवाओं से अपनी मातृभाषा, साहित्य, संस्कृति और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन ओत गुरु कोल लाको बोदरा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Book your slot today : +91 7250214782