#उत्पादसिपाहीभर्ती #पेपरलीकमामला #झारखंडभर्तीघोटाला #CBIजांचकीमांग #maskalnews

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर बवाल: देवेंद्र नाथ महतो ने की CBI जांच व परीक्षा रद्द करने की मांग

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर बवाल: देवेंद्र नाथ महतो ने की CBI जांच व परीक्षा रद्द करने की मांग

रांची | झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय पहुंचे और कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों से आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं और छात्रों का भरोसा लगातार कम हो रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

महतो ने बताया कि उत्पाद सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 06/2023) के तहत 12 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले 11 अप्रैल की रात को ही पेपर लीक होने की शिकायतें सामने आने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में प्रश्न पत्र वायरल हुआ, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर संदेह पैदा हो गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कई होटलों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ठहराने की चर्चा है। वहीं, तमाड़ थाना क्षेत्र में 159 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

देवेंद्र नाथ महतो ने इस पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने परीक्षा को तत्काल रद्द कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुनः आयोजित करने की बात कही। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रश्न पत्र तैयार करने, प्रिंटिंग, भंडारण, परिवहन और वितरण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों की गहन जांच हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

इस दौरान रविंद्र नाथ महतो, योगेश चंद्र भारती, अजीत कुमार और राजेश कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।