पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर में चापड़ से हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार देर रात करीब 10 बजे का है, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले के बाद दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों का संबंध भाजपा से है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल हमले के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

यह घटना साकची जैसे व्यस्त इलाके में हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

