राज्य

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 5 अगस्त से शुरू होगी दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया, उपायुक्त ने की सक्रिय भागीदारी की अपील

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 5 अगस्त से शुरू होगी दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया, उपायुक्त ने की सक्रिय भागीदारी की अपील

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितेश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित तिथियों के अनुसार दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 08 एवं 09 अगस्त को दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रथम विशेष मतदान केंद्र शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Contact no :- +91 8553588326

वहीं, 15 अगस्त को ग्राम सभाओं के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके उपरांत 22 एवं 23 अगस्त को द्वितीय विशेष मतदान केंद्र शिविर लगाए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अलावा 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल (Home-to-Roll Verification) सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त नितेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा जिनके नाम, पते या अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि, संशोधन या आपत्ति है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित मतदान केंद्र या निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालय में आवश्यक प्रपत्रों के साथ अपना दावा एवं आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, समावेशी एवं त्रुटिरहित बन सके।

स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, परियोजना निदेशक आईटीडीए उपा मुंडु, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, नगर आयुक्त (आदित्यपुर) एजाज अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल नितिन शिवम गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के सभी पहलुओं की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, समाहरणालय परिसर एवं अन्य निर्धारित स्थलों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, स्टेडियम के समतलीकरण, मंच एवं पंडाल निर्माण, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, कैमरा एवं वीडियोग्राफी, प्रभात फेरी, परेड पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चिकित्सा व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा निमंत्रण पत्र वितरण सहित सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास, अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुरूप ध्वजारोहण किया जाए। साथ ही नगर निकायों को 13 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन, सरायकेला में स्थानीय कलाकारों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस दिन जिले की सभी शराब की दुकानें, कसाईखाने तथा मांस एवं मछली की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इसके अनुपालन की जिम्मेदारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से सौंपी गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बाजारों में केवल ध्वज संहिता के अनुरूप निर्धारित मानक आकार के राष्ट्रीय ध्वजों की ही बिक्री सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को नियमित जांच अभियान चलाने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने समारोह के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम का समय
प्रातः 08:15 बजे – गोपनीय कार्यालय, उपायुक्त आवास
प्रातः 08:40 बजे – गोपनीय कार्यालय, पुलिस अधीक्षक
प्रातः 09:10 बजे – मुख्य समारोह स्थल, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला
प्रातः 10:15 बजे – समाहरणालय परिसर
प्रातः 10:30 बजे – पुलिस अधीक्षक कार्यालय
प्रातः 10:55 बजे – पुलिस लाइन, दुगनी

विश्व आदिवासी दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व जनजागरूकता अभियान पर दिया जोर

विश्व आदिवासी दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व जनजागरूकता अभियान पर दिया जोर

सरायकेला | सरायकेला-खरसावाँ जिले में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस-2026 के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगियारी (भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, परियोजना निदेशक, आईटीडीए-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी उषा मुंडू, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, नगर आयुक्त एजाज अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल नितिन शिवम गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिला एवं प्रखंड स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय कलाकारों की सहभागिता से जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए क्राफ्ट प्रदर्शनी, स्थानीय व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जनजागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, जनजातीय संस्कृति एवं विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कराया जाए। साथ ही जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों के अलावा प्रमुख पर्यटन स्थलों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सोशल मीडिया अभियान चलाते हुए कार्यक्रमों की नियमित जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जिलेवासियों से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगियारी ने सभी कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए समयपूर्व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, प्रभावी यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

भारत के 20 वर्षीय फुटबॉलर दिव्यांशु सिंह को अफगानिस्तान चैंपियंस लीग में मिला बड़ा मौका, Omar Zawak FC से किया अनुबंध

भारत के 20 वर्षीय फुटबॉलर दिव्यांशु सिंह को अफगानिस्तान चैंपियंस लीग में मिला बड़ा मौका, Omar Zawak FC से किया अनुबंध

भारतीय फुटबॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। 20 वर्षीय भारतीय फुटबॉलर दिव्यांशु सिंह को अफगानिस्तान की शीर्ष पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता Afghanistan Champions League में हिस्सा लेने वाले क्लब Omar Zawak FC ने अपने विदेशी खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया है। लीग का छठा सीज़न 19 अगस्त 2026 से काबुल में शुरू होगा, जबकि सभी खिलाड़ियों को 9 अगस्त तक काबुल रिपोर्ट करना होगा, जहां टीमों के प्रशिक्षण शिविर और प्री-सीज़न फ्रेंडली मैच आयोजित किए जाएंगे।

दिव्यांशु सिंह इस सीज़न में भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित लीग में खेलने का अवसर मिला है। Omar Zawak FC ने उन्हें अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी (4th Foreign Player) के रूप में साइन किया है। क्लब के अन्य विदेशी खिलाड़ियों में स्पेन के दो खिलाड़ी और ब्राज़ील का एक खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे टीम का अंतरराष्ट्रीय संयोजन और भी मजबूत हो गया है।

महज 20 वर्ष की उम्र में दिव्यांशु इस सीज़न के सबसे युवा खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। इतनी कम उम्र में किसी विदेशी टॉप-डिवीजन लीग में जगह बनाना भारतीय फुटबॉल के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
दिव्यांशु इससे पहले सिंगापुर, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया और नेपाल सहित कई देशों में पेशेवर फुटबॉल खेल चुके हैं। विभिन्न एशियाई देशों में उनके प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और अब उसी अनुभव के दम पर उन्हें अफगानिस्तान की शीर्ष लीग में खेलने का अवसर मिला है।

उनकी इस उपलब्धि के बाद मुंबई स्थित तीन कंपनियों ने भी दिव्यांशु सिंह के साथ स्पॉन्सरशिप साझेदारी में रुचि दिखाई है। यदि ये समझौते अंतिम रूप लेते हैं, तो यह उनके करियर के साथ-साथ भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि होगी।

Afghanistan Champions League का नया सीज़न 19 अगस्त से काबुल में शुरू होगा। शुरुआती चरण के मुकाबले काबुल में खेले जाएंगे और लीग का पहला चरण सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण अक्टूबर–नवंबर में आयोजित होगा।

दिव्यांशु सिंह की यह उपलब्धि भारतीय फुटबॉल के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रहे इस युवा खिलाड़ी से अब अफगानिस्तान की टॉप डिवीजन लीग में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। उनकी सफलता आने वाले वर्षों में अन्य भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी नए अंतरराष्ट्रीय अवसरों का रास्ता खोल सकती है।

भारतीय फुटबॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। 20 वर्षीय भारतीय फुटबॉलर दिव्यांशु सिंह को अफगानिस्तान की शीर्ष पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता Afghanistan Champions League में हिस्सा लेने वाले क्लब Omar Zawak FC ने अपने विदेशी खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया है। लीग का छठा सीज़न 19 अगस्त 2026 से काबुल में शुरू होगा, जबकि सभी खिलाड़ियों को 9 अगस्त तक काबुल रिपोर्ट करना होगा, जहां टीमों के प्रशिक्षण शिविर और प्री-सीज़न फ्रेंडली मैच आयोजित किए जाएंगे।

दिव्यांशु सिंह इस सीज़न में भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित लीग में खेलने का अवसर मिला है। Omar Zawak FC ने उन्हें अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी (4th Foreign Player) के रूप में साइन किया है। क्लब के अन्य विदेशी खिलाड़ियों में स्पेन के दो खिलाड़ी और ब्राज़ील का एक खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे टीम का अंतरराष्ट्रीय संयोजन और भी मजबूत हो गया है।

महज 20 वर्ष की उम्र में दिव्यांशु इस सीज़न के सबसे युवा खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। इतनी कम उम्र में किसी विदेशी टॉप-डिवीजन लीग में जगह बनाना भारतीय फुटबॉल के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
दिव्यांशु इससे पहले सिंगापुर, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया और नेपाल सहित कई देशों में पेशेवर फुटबॉल खेल चुके हैं। विभिन्न एशियाई देशों में उनके प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और अब उसी अनुभव के दम पर उन्हें अफगानिस्तान की शीर्ष लीग में खेलने का अवसर मिला है।

उनकी इस उपलब्धि के बाद मुंबई स्थित तीन कंपनियों ने भी दिव्यांशु सिंह के साथ स्पॉन्सरशिप साझेदारी में रुचि दिखाई है। यदि ये समझौते अंतिम रूप लेते हैं, तो यह उनके करियर के साथ-साथ भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि होगी।

Afghanistan Champions League का नया सीज़न 19 अगस्त से काबुल में शुरू होगा। शुरुआती चरण के मुकाबले काबुल में खेले जाएंगे और लीग का पहला चरण सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण अक्टूबर–नवंबर में आयोजित होगा।

दिव्यांशु सिंह की यह उपलब्धि भारतीय फुटबॉल के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रहे इस युवा खिलाड़ी से अब अफगानिस्तान की टॉप डिवीजन लीग में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। उनकी सफलता आने वाले वर्षों में अन्य भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी नए अंतरराष्ट्रीय अवसरों का रास्ता खोल सकती है।

रांची: युवाओं के मुद्दों को लेकर 30 जुलाई को लोकभवन मार्च करेगा युवा आजसू और आजसू छात्र संघ

रांची: युवाओं के मुद्दों को लेकर 30 जुलाई को लोकभवन मार्च करेगा युवा आजसू और आजसू छात्र संघ

रांची | झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रवृत्ति वितरण में देरी और राज्य की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं के विरोध में युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) ने 30 जुलाई को लोकभवन तक एक दिवसीय विशाल मार्च निकालने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि यह प्रदर्शन राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

संगठन के अनुसार, JSSC और JPSC जैसी महत्वपूर्ण भर्ती संस्थाओं से पारदर्शी एवं समयबद्ध नियुक्ति प्रक्रिया की अपेक्षा की जाती है। हालांकि परीक्षा कैलेंडर का पालन नहीं होने, रिक्त पदों पर लंबे समय तक नियुक्तियां नहीं होने तथा चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। संगठन का आरोप है कि इन कारणों से हजारों अभ्यर्थियों का बहुमूल्य समय और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

युवा आजसू एवं आजसू छात्र संघ ने राज्य में छात्रवृत्ति योजनाओं के संचालन पर भी सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि समय पर छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अनेक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई छात्रों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा बीच में छोड़ने की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

Contact no :- +91 9337736501

संगठन ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, आधारभूत सुविधाओं का अभाव, शैक्षणिक सत्रों का समय पर संचालन नहीं होना, विश्वविद्यालयों में परीक्षा एवं परिणामों में अनावश्यक विलंब तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी गंभीर समस्याएं हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

युवा आजसू एवं आजसू छात्र संघ ने कहा कि यदि इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव राज्य के विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर पड़ेगा। संगठन ने युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से 30 जुलाई को आयोजित लोकभवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Book your slot today : +91 7250214782

संदिग्ध सड़क हादसे के बाद रेलकर्मी की स्कूटी, ₹25 हजार नकद और सामान गायब, लूटपाट की आशंका

संदिग्ध सड़क हादसे के बाद रेलकर्मी की स्कूटी, ₹25 हजार नकद और सामान गायब, लूटपाट की आशंका

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कियाआड़पता गांव के समीप एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी, जेब में रखे ₹25 हजार नकद, बैग, हेलमेट समेत अन्य सामान मौके से गायब थे। घटना के बाद लूटपाट या चोरी की आशंका जताई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए चक्रधरपुर स्थित रेल मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Contact no :- +91 8553588326

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। दुर्घटना के बाद कृष्ण कुमार सिंह कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे। होश में आने पर उन्हें अपने सामान के गायब होने की जानकारी मिली।

Contact no :- +91 9337736501

स्कूटी सहित अन्य सामान के घटनास्थल से गायब होने के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना का फायदा उठाकर किसी ने लूटपाट या चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में आधिकारिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत प्राप्त होते ही मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह सामान्य सड़क दुर्घटना थी या इसके पीछे लूटपाट अथवा चोरी की कोई साजिश थी।

Book your slot today : +91 7250214782

सेल कर्मी की सड़क हादसे में मौत का खुलासा, हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार

सेल कर्मी की सड़क हादसे में मौत का खुलासा, हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले की किरीबुरू थाना पुलिस ने मेघाहातुबुरु स्थित सेल कर्मी सचिन करण की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी अजंता कंडुलना (36), निवासी प्रोस्पेक्टिंग, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजंता कंडुलना तेज गति एवं लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहा था। इसी दौरान उसने सचिन करण की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी घायल को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

Contact no :- +91 8553588326

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के पास वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।


Contact no :- +91 9337736501

किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और कानूनी दायित्व है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस या एंबुलेंस को सूचना दें, ताकि घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिट एंड रन तथा लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चाईबासा में होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण, तैयारियों को लेकर झामुमो की विशेष बैठक

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चाईबासा में होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण, तैयारियों को लेकर झामुमो की विशेष बैठक

चाईबासा | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की विशेष बैठक सोमवार को डोबरोसाई स्थित सनसाइन रेस्टोरेंट के सभागार में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 4 अगस्त 2026 को पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर चाईबासा-टाटा बाईपास चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में विधायक निरल पुरती, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न जिला स्तरीय मोर्चों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा सभी प्रखंड एवं नगर इकाइयों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक के दौरान मझगांव में हाल ही में स्कूली बच्चों एवं अन्य लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में जिला प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल के रूप में मिलकर स्थिति से अवगत कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के नेतृत्व में झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त की अनुपस्थिति में अपर उपायुक्त से मिला और अपनी बातें रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं की आड़ में किसी भी अवसरवादी तत्व को नकारात्मक राजनीति करने या जिले के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द हर परिस्थिति में कायम रहना चाहिए तथा सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। झामुमो नेताओं ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से अपील की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में बिना किसी दबाव के निष्पक्ष रूप से कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, प्रेम मुंडरी, लखन बोदरा, शंकर निषाद, जिला संगठन सचिव मानाराम कुदादा, मनोज लागुरी, केंद्रीय सदस्य निसार हुसैन डोगर, जिला संयुक्त सचिव मो. मोजाहिद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलबर हुसैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मो. शाहिद तथा छात्र मोर्चा जिला सचिव अनुज पुरती सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीडीसी ने गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीडीसी ने गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हांसदा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, भवन निर्माण, सड़क, लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य विभाग, जिला परिषद, डीएमएफटी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला परिषद, डीएमएफटी तथा अन्य योजनाओं के तहत संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीडीसी ने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि लंबित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं का शीघ्र हस्तांतरण कर आमजन को उनका लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनकी नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

डीडीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीन संचालित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर समीक्षा करने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

Contact no :- +91 9337736501

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए रीना हांसदा ने कहा कि सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मानकों तथा निविदा की शर्तों के अनुरूप ही कराए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग हो तथा सभी संरचनाएं स्वीकृत डिजाइन एवं ड्राइंग के अनुसार तैयार की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित संवेदक एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उन संवेदकों की भी समीक्षा की गई जिन्होंने अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है अथवा बिना किसी वैध कारण के निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब किया है। डीडीसी ने ऐसे मामलों में संविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई तथा आवश्यकता पड़ने पर दंडात्मक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया, कार्यारंभ तथा भुगतान से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का शीघ्र समाधान कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों से निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि जिले के समग्र विकास को गति मिले और आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो।

कारमेल स्कूल में ‘कैच द रेन’ जन-जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

कारमेल स्कूल में ‘कैच द रेन’ जन-जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

चक्रधरपुर | जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से कारमेल स्कूल में सोमवार को “कैच द रेन” जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के तहत विद्यालय परिसर से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “कैच द रेन, जहाँ भी गिरे, जब भी गिरे, वर्षा जल संचित करें” के नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने हाथों में जल संरक्षण संबंधी संदेशों वाले पोस्टर और बैनर लेकर लोगों से वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने तथा जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर अधिकारियों एवं वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) के महत्व, इसकी तकनीक, भू-जल स्तर में सुधार, जल संकट की रोकथाम तथा दैनिक जीवन में पानी के विवेकपूर्ण एवं सीमित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, विद्यार्थियों को अपने घरों और विद्यालय परिसर में वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि स्कूली बच्चे इस अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाएं, तो जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षा जल संचयन को अपनाने और जल की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की।

Book your slot today : +91 7250214782