राज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

सरायकेला: जिले में आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला एवं चांडिल) तथा जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान अपर उपायुक्त ने जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित 20, पानी में डूबने से संबंधित 4, अतिवृष्टि से संबंधित 126, अतिवृष्टि से मृत्यु के 3, सर्पदंश से मृत्यु का 1 तथा वज्रपात से मृत्यु के 2 मामलों सहित कई आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

मामलों पर बिंदुवार चर्चा के बाद उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार निर्धारित अनुग्रह अनुदान राशि मृतकों के आश्रितों एवं प्रभावित परिवारों को प्रदान की जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े लंबित मामलों की आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन के उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।
उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। यदि किसी आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई जाती है, तो संबंधित आवेदकों को सहयोग कर अभिलेखों को पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र एवं पीड़ित परिवारों को अधिकतम एक माह के भीतर सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन योजनाओं का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा “आपदा के समय क्या करें और क्या न करें” विषय पर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार, आवास योजना, स्कूल फीस और धान भुगतान समेत कई मामलों पर सुनवाई

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार, आवास योजना, स्कूल फीस और धान भुगतान समेत कई मामलों पर सुनवाई

सरायकेला | समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिनकी उन्होंने क्रमवार सुनवाई की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। इनमें ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के एक लाभुक को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने और झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला शामिल था। इसके अलावा ईचागढ़ प्रखंड में नए ग्राम प्रधान के चयन से संबंधित आवेदन, सरायकेला के निजी विद्यालय सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल परिसर के स्टोर से ही पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायत, तथा राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति से संबंधित लंबित भुगतान का मामला भी उठाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने संबंधित विभागों, अंचल कार्यालयों और नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों की विधिसम्मत, त्वरित और निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782
टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने पर बड़ा ऐलान, अगले 5 साल में 4 लाख नई नौकरियां; 11 हजार करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने पर बड़ा ऐलान, अगले 5 साल में 4 लाख नई नौकरियां; 11 हजार करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

जमशेदपुर | झारखंड के जमशेदपुर में टाटा समूह ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आने वाले पांच वर्षों में करीब चार लाख नई नौकरियां देने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि टाटा समूह लगातार विस्तार कर रहा है। नई परियोजनाओं के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इसी कारण आने वाले समय में बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चंद्रशेखरन ने बताया कि समूह के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सहित अन्य कंपनियों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह ने कर्मचारियों की संख्या में तेजी से वृद्धि की है। वर्तमान में समूह में 11 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अगले पांच से छह वर्षों में बढ़कर लगभग 15 लाख तक पहुंचने की संभावना है।
इस संबंध में समूह के चेयरमैन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील राज्य में करीब 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि टाटा स्टील के नीदरलैंड स्थित प्लांट में विकसित “हिसारना” टेक्नोलॉजी को भारत में लाने की योजना है। इसके तहत फ्लैट प्रोडक्ट, लॉन्ग प्रोडक्ट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है।

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

सरायकेला | सरायकेला नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सह Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांडेय विधायक Kalpana Murmu Soren से भी भेंट की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मनोज चौधरी ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि वे हर मंच पर सरायकेला की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में उन्होंने सरायकेला की पहचान ‘छऊ’ मुखौटा भेंट किया और प्रसिद्ध लड्डू की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट कर अपने हाथों से खिलाया। साथ ही श्याम रंग का दुपट्टा ओढ़ाकर और मोर पंख देकर सम्मानित किया।

Book your slot today : +91 7250214782

मुलाकात के दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट सरायकेला भवन के संभावित स्थानांतरण से लगभग 40 प्रतिशत परिवारों के सामने उत्पन्न होने वाले आजीविका संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस आदेश को रद्द करने तथा चैत्र पर्व को राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए आवंटन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्यमंत्री ने सरायकेला के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित कई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कलाकार उपस्थित थे।

कोल्हान / पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा): सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों से बढ़ी दहशत

कोल्हान / पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा): सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों से बढ़ी दहशत

कोल्हान क्षेत्र के पश्चिम सिंहभूम जिले, खासकर चाईबासा में इन दिनों बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टों के कारण ग्रामीण इलाकों में भय और असमंजस का माहौल बन गया है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार, कई गांवों में बाहरी लोगों द्वारा बच्चों को चॉकलेट और बिस्कुट देने की कोशिश की जा रही है। शक होने पर स्थानीय लोग ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

हाल के बताए जा रहे मामले :-


24 फरवरी, खुंटपानी प्रखंड: निर्मल हेम्ब्रम नामक 4 वर्षीय बच्चे के अगवा कर हत्या किए जाने की सूचना।
26 फरवरी, करकट्टा: एक मुस्लिम महिला बच्चों को चॉकलेट-बिस्कुट दे रही थी। ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ की, तो वह अपना पता कभी मानगो तो कभी चाईबासा बड़ी बाजार बता रही थी। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
27 फरवरी, मांझगांव प्रखंड (गांव तडापाई): अखाड़ा से एक बच्चे को जबरन ले जाने का प्रयास।
स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया।
बताया जा रहा है कि इस तरह की घटनाओं की चर्चा हर कुछ दिनों में सामने आ रही है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन से मांग :-


मसकल न्युज इन सारे घटना क्रम के बाद मांग करती है कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते ठोस कदम उठाए, तो आम जनता और संदिग्धों के बीच किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।मसकल न्युज ने मांग की है कि:
एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।
बच्चा चोरी की अफवाहों और वास्तविक घटनाओं की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए।
दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

अपील


साथ ही, आम जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें और कानून अपने हाथ में न लें। कई बार सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरें भी अफवाह साबित होती हैं, जिससे निर्दोष लोग भी हिंसा का शिकार हो सकते हैं।
सतर्क रहें, लेकिन संयम और कानून का पालन जरूर

जमशेदपुर में जेएन टाटा की 187वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, मिडिल ईस्ट हालात पर बोले एन. चंद्रशेखरन

जमशेदपुर में जेएन टाटा की 187वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, मिडिल ईस्ट हालात पर बोले एन. चंद्रशेखरन

जमशेदपुर | Tata Group के चेयरमैन N. Chandrasekaran मंगलवार को Jamshedji Tata की 187वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान Tata Sons और Tata Trusts के चेयरमैन के रूप में उन्होंने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन Noel Tata और Tata Steel के एमडी एवं सीईओ T. V. Narendran भी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसके बाद बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में भी जेएन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री Banna Gupta और मानगो नगर निगम की मेयर Sudha Gupta सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा समूह का कारोबार वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है और मिडिल ईस्ट से लाइमस्टोन का आयात भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि समूह वर्तमान हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन यदि युद्ध लंबा खिंचता है तो इसके अप्रत्यक्ष प्रभावों से इनकार नहीं किया जा सकता।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टाटा समूह हर परिस्थिति के लिए तैयार है और सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निरंतर काम किया जा रहा है।

मनोहरपुर में भारत आदिवासी पार्टी की बैठक: DMFT फंड में अनियमितता का आरोप, 25 मार्च को धरना-प्रदर्शन की घोषणा

मनोहरपुर में भारत आदिवासी पार्टी की बैठक: DMFT फंड में अनियमितता का आरोप, 25 मार्च को धरना-प्रदर्शन की घोषणा

मनोहरपुर | भारत आदिवासी पार्टी की मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय बैठक मंगलवार को बारला निवास, मनोहरपुर में जिलाध्यक्ष सुशील बारला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद की राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने आरोप लगाया कि जिले में DMFT की राशि नियमावली के अनुरूप खर्च नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह राशि सुनियोजित तरीके से कुछ चुनिंदा संवेदकों को लाभ पहुंचाने में उपयोग की जा रही है, जिससे बड़े पैमाने पर अनियमितता हो रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने जानकारी दी कि अगस्त 2025 तक कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत खान प्रबंधन द्वारा 3344 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं, जिनसे 8755 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके बावजूद खान प्रभावित क्षेत्र सारंडा के युवा रोजगार के अभाव में अन्य राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में यह भी कहा गया कि गुवा और चिड़िया लौह अयस्क खान प्रभावित क्षेत्रों के लोग अब भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। कई ग्रामीण आज भी नदी-नालों का पानी पीने को विवश हैं, जबकि DMFT की राशि से पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, सिंचाई और जल संरक्षण जैसी योजनाओं पर खर्च किया जाना चाहिए।

सुशील बारला ने स्पष्ट कहा कि DMFT योजनाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मार्च 2026 को विकास योजनाओं में अनियमितता और वनाधिकार अधिनियम के तहत आवेदन के बावजूद वनाधिकार पट्टा जारी नहीं किए जाने के विरोध में मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद महामहिम राज्यपाल और भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में जिला सचिव शांन्तिएल कान्डयबुरू, मोजेस चेरोवा, विल्सन बहंन्दा, मासुम हेमब्रोम, सेम सुन्दर लोमगा, दीपक गुड़िया और वरदान ओडेया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी ने आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन की रणनीति बनाने की भी घोषणा की।

चक्रधरपुर में राजेश्वरी मुखी का सम्मान, मुखी समाज में उत्साह का माहौल

चक्रधरपुर में राजेश्वरी मुखी का सम्मान, मुखी समाज में उत्साह का माहौल

चक्रधरपुर | नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 16 से नवनिर्वाचित पार्षद राजेश्वरी मुखी को मुखी समाज झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मुखी बस्ती के मुखिया गणों द्वारा संविधान की पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सम्मान समारोह में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शशि भूषण मुखी, परेश मुखी, रमाकांत करवा, जुगल किशोर मुखी, प्रवीण मुखी, संदीप मुखी, नितिन मुखी, सुरेश मुखी, मनोज मुखी, राजू मुखी, देव मुखी, पी.के. करवा, मुजीम मुखी, मंगल मुखी, बबलू करवा एवं विजय करवा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि पश्चिम सिंहभूम जिले में वार्ड स्तर पर मुखी समाज से निर्वाचित होने वाली वह एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं। उनकी जीत को समाज ने ऐतिहासिक बताते हुए गर्व और उत्साह व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सफलता न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली | राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया में अब केवल एक दिन शेष है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन को टिकट दिया गया है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को नामित किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक, 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक, 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

रांची | हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में नए प्रस्तावित मामलों के साथ-साथ पूर्व में अस्वीकृत 34 मामलों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अपराध की प्रकृति, संबंधित न्यायालयों की राय, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों और प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद 23 कैदियों की रिहाई को नियमों और सामाजिक सुरक्षा के अनुरूप उचित पाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रिहा होने वाले कैदियों के पुनर्वास और निगरानी की प्रक्रिया को गंभीरता से लागू किया जाए। उन्होंने अद्यतन डेटाबेस तैयार करने, डायन-बिसाही जैसे मामलों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने तथा रिहा कैदियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही आय सृजन और सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर समन्वयकों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन) वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव-विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक (कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं) सुदर्शन प्रसाद मंडल और न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। परिषद की यह बैठक राज्य में सुधारात्मक न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।