कुमारडुंगी | माननीय विधायक, मांझगांव विधानसभा क्षेत्र निरल पुरती एवं जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को कुमारडुंगी स्थित JSFC प्रखंड गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम परिसर का जायजा लेते हुए खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के क्रम में गोदाम में उपलब्ध गेहूं, चावल, नमक एवं दाल के स्टॉक की जानकारी ली गई। साथ ही खाद्यान्न भंडारण के लिए रखे गए अनाज के बोरों का निरीक्षण कर उनके सुरक्षित रखरखाव एवं व्यवस्थित भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
अभी संपर्क करें+91 8936090601
विधायक एवं उपायुक्त ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भंडारण से संबंधित सभी पंजी अद्यतन रखने तथा नियमित रूप से अभिलेखों के संधारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के दौरान गोदाम तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई गई। इस पर संबंधित विभाग को सड़क की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाने का निर्देश दिया गया।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं के अद्यतन स्टॉक संधारण, एक्सपायरी एवं नियर-एक्सपायरी दवाओं की अलग निगरानी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने Free Drug एवं Free Test बोर्ड को स्पष्ट और अद्यतन रूप से प्रदर्शित रखने पर भी जोर दिया।
Contact no :- +91 8936090601
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी ड्यूटी डॉक्टर इनडोर एवं आउटडोर मरीजों का रिकॉर्ड हस्ताक्षर, तिथि और समय सहित नियमित रूप से संधारित करें। साथ ही Labour Room, Blood Storage Room, Operation Theatre (OT) और Cold Chain Room से संबंधित सभी रजिस्टर एवं तापमान अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, आवश्यक मशीनों की कार्यशीलता और एम्बुलेंस सेवाओं के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए Referral, OT और Delivery Monitoring System को मजबूत करने तथा सभी maternal एवं child referral cases की same-day reporting सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक critical एवं referral case में स्पष्ट कारण दर्ज किया जाए और अनावश्यक referrals की पहचान कर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।
सरायकेला | सरायकेला टाउन हॉल में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किसानों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को खरीफ फसलों के साथ-साथ रबी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विविध खेती किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती है।
Contact us :- +91 8936090601
वहीं, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने जलवायु परिवर्तन एवं संभावित अल-नीनो प्रभाव को देखते हुए वैज्ञानिक और योजनाबद्ध खेती की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसानों से मौसम आधारित कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिक डॉ. गोदरा मार्डी ने किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यशाला के दौरान किसान समृद्धि योजना के तहत लाभुक किसानों चंद्रमोहन मुंडा एवं गोपाल सिंह मुंडा को सोलर आधारित पंप सेट प्रदान किया गया। इसके अलावा सात किसानों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र गोदले, गव्य विकास पदाधिकारी चंदन गोविंद देव, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रियाज अंसारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजकुमार, सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोप्नो, उप परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
चाईबासा | रेलवे अंडरपास एवं उसके वैकल्पिक मार्गों पर मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर रेल मंडल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संदीप अनुराग टोपनो को ज्ञापन सौंपा।
Contact no :- +91 8936090601
सौंपे गए ज्ञापन में त्रिशानु राय ने बताया कि आमला टोला, चाईबासा स्थित रानी सती मंदिर मार्ग के रेलवे अंडरपास के समीप स्थापित सौर ऊर्जा संचालित मिनी हाई मास्ट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। साथ ही वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि उक्त अंडरपास चाईबासा को जमशेदपुर मार्ग से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वहीं अंडरपास के समीप स्थित वैकल्पिक मार्गों में भी समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं है, जो बांधपाड़ा, दुम्बीसाई, सिकुसाई और ताम्बो चौक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ते हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
त्रिशानु राय ने आगे कहा कि विशेषकर बारिश के दिनों में अंडरपास में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है। छोटे वाहनों को विशेष रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दिन के समय इस मार्ग से बड़ी संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा शिक्षक गुजरते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग इसी मार्ग का उपयोग विद्युत कार्यालय एवं गैस कार्यालय जाने के लिए भी करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा अंडरपास का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। साथ ही उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
खुंटपानी (पश्चिम सिंहभूम) | पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। विद्यालय की शिक्षिका एंजिला हेम्ब्रम द्वारा प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को जानकारी दी गई कि बच्चों को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में कीड़ा मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। आरोप है कि भोजन में कीड़ा पाए जाने के बाद बच्चों ने खाना फेंक दिया और पूरे दिन बिना भोजन के पढ़ाई करनी पड़ी।
Contact us :- +91 8936090601
सूचना मिलते ही खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचे और मामले का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका तथा बच्चों से भी पूछताछ की गई। आरोप लगाया गया कि विद्यालय में सेंट्रलाइज्ड किचन के माध्यम से भेजा जा रहा मध्यान्ह भोजन निम्न गुणवत्ता का है।
Book your slot today : +91 7250214782
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि जब उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं, तब संबंधित एजेंसी को पहले से सूचना मिल जाती है, जिसके कारण उस दिन गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि सामान्य दिनों में घटिया भोजन भेजा जाता है। शिकायत में यह भी कहा गया कि भोजन में हरी सब्जियों का अभाव रहता है तथा कई बार खराब या सड़ी-गली सामग्री भी परोसी जाती है, जिसके कारण बच्चे भोजन खाने से परहेज करते हैं और कई बार उसे फेंक देते हैं।
मामले को लेकर संबंधित एनजीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं तथा दोषी पाए जाने पर उसके लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले में गंभीरता से संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सरायकेला-खरसावां | जिले के ईचागढ़ एवं सरायकेला प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आवास योजना तथा मनरेगा योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
ईचागढ़ प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो तथा सरायकेला प्रखंड की वरीय पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति ने क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, योजनाओं की गुणवत्ता तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रखंड स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रीय स्तर पर सतत निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय आने वाले लाभुकों के आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों एवं संस्थानों में उपस्थिति पंजी और अभिलेख संधारण की भी समीक्षा की गई। सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन तथा आधारभूत सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। वहीं मनरेगा योजनाओं के तहत कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जांच की गई। आवास योजनाओं में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि पात्र लाभुक समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
सरायकेला | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव तौसिफ मेराज के पर्यवेक्षण में रविवार को मंडलीय कारा सरायकेला में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग)-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी अनामिका किस्कू, मंडलीय कारा सरायकेला के अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार, मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी दिलीप शॉ, उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी सुनीत कर्मकार, सहायक विधिक सहायता रक्षा परामर्शी अम्बिका चरण पाणी एवं विजय कुमार महतो, जेलर सोनू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंडलीय कारा के मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित हेल्प डेस्क का शुभारंभ रहा। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आगंतुकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पारा विधिक स्वयंसेवक मोहन कुमार हांसदा एवं तारामणि बांदिया को प्रतिनियुक्त किया गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर डीएलएसए सचिव तौसिफ मेराज ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सहायता रक्षा परामर्शी प्रणाली-2022 तथा हाल ही में प्रारम्भ की गई स्पृह योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित हेल्प डेस्क की उपयोगिता और इससे मिलने वाले लाभों से भी बंदियों एवं हितधारकों को अवगत कराया।
इसी क्रम में चिकित्सा पदाधिकारी अभिमन्यु महतो के नेतृत्व में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह चिकित्सा शिविर मासिक जेल अदालत के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने महिला वार्ड का निरीक्षण भी किया तथा महिला बंदियों से उनके मामलों और विधिक समस्याओं को लेकर संवाद स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। यह आयोजन बंदियों को विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
बंदगांव | “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत सोमवार को बंदगांव पंचायत भवन में “जन भागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।अभियान के तहत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ओरिएंटेशन कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर, ट्रांजेक्ट वॉक तथा आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से जनसुनवाई प्रमुख रूप से शामिल हैं।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
जिला प्रशासन की ओर से इस दौरान स्वच्छता जागरूकता अभियान, सिकल सेल एनीमिया जांच, प्रोजेक्ट परख के तहत विद्यालयों में तिथि भोजन कार्यक्रम, राजस्व शिविर, भू-अर्जन मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर, पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन तथा पंचायत दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत रक्तदान शिविर एवं सखी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अभियान की रूपरेखा तथा विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल पदाधिकारी बंदगांव, जिला परिषद सदस्य, बंदगांव एवं सावनिया पंचायत के मुखिया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) बंदगांव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रांची | पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा चाईबासा में प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए जाने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अर्जुन मुंडा की नाराजगी सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी उनके समर्थन में उतर आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन: आदित्य साहू भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनजातीय समाज के सम्मानित नेता अर्जुन मुंडा के साथ चाईबासा परिसदन में जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह केवल एक व्यक्ति से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं, प्रशासनिक मर्यादाओं और जनजातीय समाज के सम्मान का भी विषय है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के उल्लंघन से जोड़ते हुए चिंता जताई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिकारियों को दें नसीहत: बाबूलाल मरांडी
Book your slot today : +91 7250214782
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती और लोकतंत्र की मर्यादाओं तथा सामाजिक सम्मान को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान केवल सरकारों से नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, आदिवासी परंपराओं, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवहार से बनती है। मरांडी ने कहा कि यदि प्रशासन जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सार्वजनिक व्यक्तित्वों और समाज की भावनाओं के प्रति संवेदनहीन हो जाए, तो यह केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे लोकतांत्रिक संस्कार का अपमान बन जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह समझाया जाना चाहिए कि कुर्सी का अहंकार क्षणिक होता है, जबकि सम्मान और व्यवहार की छाप लंबे समय तक बनी रहती है। 2019 से यह सब झेल रहा हूं: निशिकांत दुबे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति गलत है, लेकिन वे स्वयं वर्ष 2019 से ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। दुबे ने दावा किया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ 52 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक संघर्ष से ही ऐसी प्रवृत्तियों का मुकाबला किया जा सकता है। क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर चाईबासा में प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने लिखा था कि वर्तमान में वे न विधायक हैं, न सांसद और न ही मंत्री, लेकिन पूर्व में झारखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके बावजूद उनके चाईबासा प्रवास के दौरान प्रशासन द्वारा शिष्टाचार और सामान्य सौजन्यता जैसी आवश्यक औपचारिकताओं का पालन नहीं किया गया। अर्जुन मुंडा ने इसे प्रशासनिक अनुभव की कमी, प्रशासनिक अकड़ अथवा सरकार की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उदासीनता से जोड़ते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले की परंपरा के अनुसार जिले में आने वाले वरिष्ठ सार्वजनिक नेताओं से प्रशासन विकास, जनसरोकार और स्थानीय गतिविधियों पर चर्चा करता था, जिससे प्रशासनिक कार्यसंस्कृति और जिले की गरिमा मजबूत होती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम सिंहभूम एक ऐतिहासिक और जनजातीय बहुल जिला है, ऐसे में इस तरह का व्यवहार चिंता का विषय है।
सरायकेला | सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्म जी राव तथा जमशेदपुर विभाग सह प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू का दो दिवसीय प्रवास संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रवास के दौरान अतिथियों ने विद्यालय के आचार्य, आचार्याओं, संघ प्रतिनिधियों, प्राचार्य एवं उपप्रधानाचार्य के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शिक्षा, संगठन एवं संस्कारयुक्त वातावरण पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने विद्यालय छात्रावास का भी भ्रमण किया तथा छात्रावास में निवासरत भैया-बहनों एवं आचार्यगण से संवाद स्थापित कर उनका मार्गदर्शन किया।
Book your slot today : +91 7250214782
15 मई को आयोजित विद्यालय की प्रातः वंदना सभा में अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने झारखंड के अनेक वीर क्रांतिकारियों एवं राष्ट्रनायकों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव जागृत करने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्राचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं आचार्य-दीदीजी के समक्ष अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया। उन्होंने अतिथियों के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार ने अतिथियों के इस प्रवास को अत्यंत प्रेरणास्पद, गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय बताया। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों, आचार्यगण एवं विद्यालय परिवार में राष्ट्रसेवा तथा संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।