राजनीति

सरायकेला पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सरायकेला पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सरायकेला | नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सरायकेला पुलिस द्वारा शुक्रवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र तथा साप्ताहिक हाट-बाजार परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को नशाखोरी से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवारों को भी बिखेर देती है तथा समाज में अपराध को बढ़ावा देती है। पुलिस ने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

Contact no :- +91 9798542970

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि नशाखोरी समाज और परिवार दोनों के लिए एक गंभीर चुनौती है। इससे व्यक्ति का भविष्य अंधकारमय हो जाता है और परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूरी बनाए रखें तथा खेल, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर किया जागरूक
अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र में समय-समय पर फैलने वाली बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों को लेकर भी लोगों को सतर्क किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

नागरिकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार में मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों एवं अन्य नागरिकों के बीच जागरूकता पर्चे वितरित किए। साथ ही लोगों को नशा न करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस ने नागरिकों से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भागीदारी निभाने और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782
चौका के +2 हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को कानून एवं सुरक्षा संबंधी दी गई जानकारी

चौका के +2 हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को कानून एवं सुरक्षा संबंधी दी गई जानकारी

चौका | चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत +2 हाई स्कूल, चौका में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक, कानूनी तथा सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक बनाना था।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान, डायन प्रथा निषेध कानून, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिला सुरक्षा तथा बच्चों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज से कुरीतियों को समाप्त करने और सुरक्षित वातावरण के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Contact no :- +91 9798542970

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि करने के बाद ही उस पर विश्वास करने की सलाह दी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात जागरूकता तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले गुड समैरिटन कानून के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों से नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
चांडिल में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित, 37 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

चांडिल में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित, 37 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

सरायकेला-खरसावाँ | नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ना था।

Contact no :- +91 9241456784

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड तथा युवा शक्ति फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

Contact no :- +91 9798542970

चयन प्रक्रिया के दौरान रूरल मार्केटिंग मैनेजर, एमआईजी वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी रोबो ऑपरेटर, वीएमसी एवं एचएमसी ऑपरेटर, ट्रेनी सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार एवं प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के बाद कुल 37 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने युवाओं से नियोजनालय में अपना निबंधन कराने तथा भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से आयोजित सभी रोजगार शिविरों और नियोजन संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

Book your slot today : +91 7250214782

रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक Kumar टोपनो, युवा पेशेवर (मॉडल कैरियर सेंटर) रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, प्रितोष कुमार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। शिविर में संबंधित नियोजक संस्थानों के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग आरोपों पर राजद का पलटवार, महागठबंधन में बढ़ी तल्खी

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग आरोपों पर राजद का पलटवार, महागठबंधन में बढ़ी तल्खी

रांची | झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। संख्याबल कम होने के बावजूद एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Contact no :- +91 9241456784

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि राजद और भाकपा (माले) ने कांग्रेस को धोखा दिया है तथा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है। उनके इस बयान के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों में नाराजगी बढ़ गई है। राजद नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने का प्रयास करार दिया है।

Contact no :- +91 9798542970

सोशल मीडिया पर राजद का :-

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी बयान में कहा कि झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे यह दर्शाते हैं कि कांग्रेस अपने सभी विधायकों का समर्थन सुनिश्चित करने में असफल रही। पार्टी ने कहा कि अन्य दलों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राजद ने अपने बयान में हरियाणा, ओडिशा और बिहार के राज्यसभा चुनावों का भी उल्लेख किया। पार्टी का दावा है कि उन राज्यों में कांग्रेस के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी या मतदान से अनुपस्थित रहे थे, लेकिन उन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

INDIA गठबंधन की एकजुटता पर चिंता
राजद ने यह भी कहा कि झारखंड में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप INDIA गठबंधन की एकजुटता को प्रभावित कर सकते हैं। पार्टी ने बयान में कहा कि हरियाणा, ओडिशा और बिहार में हुई घटनाओं के बावजूद महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने कभी कांग्रेस के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की।

Book your slot today : +91 7250214782

राजद ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे बचकाने बयान देने से बचें और अपने ही दल के भीतर हुई कथित क्रॉस वोटिंग के मामलों की समीक्षा करें।
राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच शुरू हुई यह बयानबाजी अब झारखंड की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। कांग्रेस और राजद के बीच बढ़ती तल्खी को राजनीतिक विश्लेषक आगामी दिनों में महागठबंधन की रणनीति और एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

<br>राज्यसभा चुनाव: जयराम महतो बोले- मेरा वोट किसी दल के लिए नहीं, झारखंड के विकास के लिए होगा


राज्यसभा चुनाव: जयराम महतो बोले- मेरा वोट किसी दल के लिए नहीं, झारखंड के विकास के लिए होगा

रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए जारी मतदान के बीच डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने अपने मतदान को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधानसभा पहुंचकर मतदान करने से पहले उन्होंने कहा कि उनका वोट किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के विकास के पक्ष में जाएगा।

Contact no :- +91 9241456784

मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि वे उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, जो भविष्य में दिल्ली में झारखंड से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहयोग करेगा और राज्य के विकास के लिए बेहतर दृष्टिकोण रखता होगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत विधायकों के लिए मतदान करना आवश्यक है, इसलिए वे वोट देने पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मतदान अनिवार्य नहीं होता, तो वे किसी के पक्ष में मतदान नहीं करते।


Contact no :- +91 9798542970

जयराम महतो ने खुद को झारखंड विधानसभा का “आजाद पंछी” बताते हुए कहा कि उनकी अंतरात्मा जिस उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए कहेगी, वे उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
महागठबंधन द्वारा राज्यसभा चुनाव को झारखंड की प्रतिष्ठा और बाहरी उम्मीदवार के खिलाफ लड़ाई बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी को बाहरी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, नाथवानी पिछले 12 वर्षों से झारखंड से जुड़े हुए हैं और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

जब उनसे पूछा गया कि वे किस पक्ष में हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बाबा बैद्यनाथ धाम की साइड हूं और बाबा बैद्यनाथ खतियानी हैं।”

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा उनके समर्थन को लेकर किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने कहा कि उनके सभी दलों के विधायकों से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनसे समर्थन मांगा है, लेकिन उनका अंतिम निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि अंतरात्मा की आवाज और झारखंड के विकास को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
बारीगोरा में युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर

बारीगोरा में युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर

जमशेदपुर | परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोरा में आपसी रंजिश के कारण एक युवक पर चापड़ और पत्थरों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारीगोरा निवासी धर्मवीर सिंह बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान 8 से 10 अज्ञात युवकों ने कथित रूप से उन्हें जबरन पकड़ लिया और एक वाहन में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां हमलावरों ने धर्मवीर सिंह पर चापड़ और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान उनकी गर्दन पर भी चापड़ से वार किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने धर्मवीर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। उनका आरोप है कि हमलावर तब तक मारपीट करते रहे, जब तक उन्हें यह नहीं लगा कि धर्मवीर की मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी घायल अवस्था में उन्हें घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने टाइगर मोबाइल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मवीर सिंह को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घायल युवक के पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि उनके बेटे का किसी के साथ कोई गंभीर विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मामूली कहासुनी जरूर हुई थी, लेकिन ऐसी कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे इस तरह के हमले की आशंका हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, परसुडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित, 694 आवेदनों में 641 का त्वरित निष्पादन

पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित, 694 आवेदनों में 641 का त्वरित निष्पादन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान करना था।

Contact no :- +91 9241456784

शिविरों के दौरान लोगों से विभिन्न राजस्व सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 540 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 516 आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

वहीं, पंजी-2 सुधार से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा शिविरों के दौरान 74 मामलों में भू-लगान का संग्रह भी किया गया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 694 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 641 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर लाभुकों को राहत प्रदान की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से राजस्व सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी, जिलेभर में चलेगा जनजागरूकता अभियान

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी, जिलेभर में चलेगा जनजागरूकता अभियान

चाईबासा | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से गुरुवार को तीन जनजागरूकता रथों को रवाना किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथों को रवाना किया।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया में भी सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का विलोपन, मतदाता विवरणों में आवश्यक संशोधन एवं शुद्धिकरण तथा मतदान केंद्रवार मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के तहत सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। साथ ही नागरिकों को निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी आवेदन देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से ऐसे युवा नागरिक, जो निर्धारित अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को एसआईआर-2026 की प्रक्रिया, अर्हता तिथियों, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया, बीएलओ की भूमिका तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं त्रुटियों के सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। रथों पर लगाए गए ऑडियो-वीडियो उपकरणों एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ, विभिन्न विभागों के स्वयंसेवकों, शिक्षकों तथा अन्य संबंधित कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए माध्यमों से अपने नाम एवं विवरणों का सत्यापन अवश्य करें तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

झारखंड में आज राज्यसभा चुनाव, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच दोनों गठबंधनों ने किया जीत का दावा

झारखंड में आज राज्यसभा चुनाव, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच दोनों गठबंधनों ने किया जीत का दावा

रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की संभावना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। हालांकि सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन और विपक्षी NDA दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।

Contact no :- +91 9241456784

इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा तथा भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी मैदान में हैं। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद उसने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को समर्थन देने का निर्णय लिया है, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।

Contact no :- +91 9798542970

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान झारखंड विधानसभा परिसर स्थित मतदान केंद्र में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधानसभा सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। आयोग की अनुमति मिलने के बाद मतगणना शुरू होगी, जो शाम लगभग 5 बजे तक प्रारंभ होने की संभावना है।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

जीत के लिए चाहिए कम से कम 28 वोट
राज्यसभा चुनाव में किसी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 28 वोट आवश्यक हैं। वर्तमान में झारखंड विधानसभा में INDIA गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के पास 24 विधायक हैं।
संख्या बल को देखते हुए झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

INDIA गठबंधन के पास 56, NDA के पास 24 विधायक
विधानसभा में INDIA गठबंधन के 56 सदस्य हैं, जिनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 तथा भाकपा (माले) लिबरेशन के 2 विधायक शामिल हैं। दूसरी ओर NDA के पास कुल 24 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 21 तथा आजसू, जदयू और लोजपा (रामविलास) के एक-एक विधायक शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक है।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों खेमों ने विधायकों की एकजुटता का किया दावा
मतदान से पहले सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास तेज कर दिए हैं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि INDIA गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट हैं और गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
वहीं भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर NDA के 24 विधायकों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “राजग तैयार है, कांग्रेस किनारे हो जाएगी।”
नथवानी ने मांगा समर्थन, कांग्रेस ने दी मतदान की ट्रेनिंग
भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी ने रांची के एक होटल में NDA नेताओं से मुलाकात की। बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी दलों और विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

उधर कांग्रेस विधायकों की बैठक एक अन्य होटल में आयोजित की गई, जहां उन्हें राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।
एक सीट शिबू सोरेन के निधन से हुई रिक्त
गौरतलब है कि जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें से एक सीट झामुमो के सह-संस्थापक एवं वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में दोनों सीटों के लिए होने वाला यह चुनाव राज्य की राजनीति में विशेष महत्व रखता है।

मुख्यमंत्री के विज़न और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत से झारखंड का आम पहुंचा वैश्विक बाजारों तक

मुख्यमंत्री के विज़न और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत से झारखंड का आम पहुंचा वैश्विक बाजारों तक

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत के संगम ने यह साबित कर दिया है कि योजनाबद्ध प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। ‘पलाश’ ब्रांड के तहत संचालित झारखंड मैंगो मार्केटिंग इनिशिएटिव ने न केवल किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाई है, बल्कि राज्य के आम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पहचान दिलाई है।

Contact no :- +91 9241456784

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना से सखी मंडल की महिलाओं के साथ-साथ गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों को भी आजीविका का नया साधन मिला। इसका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

वर्तमान में राज्य में लगभग 1.86 लाख एकड़ क्षेत्र में आम के बगीचे विकसित किए गए हैं, जिससे करीब 2.15 लाख ग्रामीण परिवारों को स्थायी रोजगार और आजीविका के अवसर प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 52 हजार एकड़ क्षेत्र के बागान पूरी तरह उत्पादन के लिए तैयार हैं। इस सीजन में राज्य से करीब 50 हजार मीट्रिक टन आम उत्पादन होने का अनुमान है।
ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को मिला ‘पलाश’ का मंच
इस पहल के केंद्र में झारखंड की सखी मंडल की महिलाएं और महिला किसान हैं। ‘ग्रामीण महिलाओं की श्रम शक्ति का सम्मान’ की भावना के साथ वे आम के संग्रहण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, बिक्री और विपणन तक की पूरी प्रक्रिया का संचालन कर रही हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा किसानों को सक्रिय फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) से जोड़ा गया है, जिससे उन्हें संगठित बाजार और उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।
झारखंड का आम विदेशों में भी बिखेर रहा मिठास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य ने आम निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
सिमडेगा जिले से जेबी एक्सपोर्टर्स के माध्यम से 1,580 किलोग्राम प्रीमियम आम सीधे लंदन (यूके) भेजे गए हैं। वहीं रामगढ़ क्लस्टर से 1,500 मीट्रिक टन से अधिक आम का निर्यात दुबई (यूएई) किया गया है। इस निर्यात अभियान में सिमडेगा, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम जिले प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आम की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए आईसीएआर-आरसीईआर, पलांडू द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन और गुणवत्ता प्रोटोकॉल उपलब्ध कराया जा रहा है।
गुणवत्ता के आधार पर बाजार का वर्गीकरण
किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से आमों को गुणवत्ता के आधार पर ग्रेड-ए, ग्रेड-बी और ग्रेड-सी श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
ग्रेड-ए के प्रीमियम आमों का निर्यात एपीडा (APEDA) प्रमाणित निर्यातकों के माध्यम से यूएई, सऊदी अरब और यूके जैसे देशों में किया जा रहा है। घरेलू बाजार में इन्हें पलाश मार्ट और अपना मार्ट के आउटलेट्स पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सह-ब्रांडेड पैकेज में बेचा जा रहा है। गुमला के एफपीओ ने अकेले अपना मार्ट को 2,000 किलोग्राम आम की आपूर्ति की है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रेड-बी आमों की बिक्री संगठित खुदरा बाजारों और पलाश के रिटेल नेटवर्क के माध्यम से बाजार दर पर की जा रही है।
ग्रेड-सी आमों को स्थानीय बाजारों, पलाश कैनोपी कियोस्क, बस स्टैंड, जिला मुख्यालयों और साप्ताहिक हाट-बाजारों के माध्यम से आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
करोड़ों के कारोबार की ओर बढ़ता ‘पलाश’
राज्य के लगभग 115 सक्रिय एफपीओ को पलाश मैंगो कैनोपी काउंटरों से जोड़ा गया है, जो जिला स्तर पर संग्रहण और बिक्री का कार्य कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इन काउंटरों के माध्यम से अब तक राज्य में लगभग 2,24,200 किलोग्राम आम की बिक्री हो चुकी है, जिससे 60.51 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
बाजार विस्तार और किसानों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर फार्मर्स मेला और बायर-सेलर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां ब्लिंकिट, रिलायंस फ्रेश और कशिश मॉल जैसे बड़े कॉर्पोरेट रिटेल नेटवर्क के साथ भी साझेदारी को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
झारखंड में ‘पलाश’ ब्रांड के तहत आम विपणन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की आय वृद्धि और राज्य के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उभर रही है।