पश्चिमी सिंहभूम में यूटिलिटी टास्क फोर्स की पहली बैठक, पेयजल व बिजली सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में यूटिलिटी टास्क फोर्स की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में चाईबासा एवं चक्रधरपुर प्रमंडल के पेयजल और विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में जनसुलभ सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध सेवाएं मिल सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा, शिकायतों के निष्पादन में किसी भी तरह की देरी न करने और सभी सेवाओं को नियमित रूप से सुचारू बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

By maskal.news

You May Also Like