राजनीति

पश्चिमी सिंहभूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, उपायुक्त ने दिए व्यापक जांच और जागरूकता अभियान के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, उपायुक्त ने दिए व्यापक जांच और जागरूकता अभियान के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिले की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले में व्यापक स्तर पर अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहर क्षेत्र में संचालित होटल, लॉज, हॉस्टल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक उपयोग के भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की जांच कराने को कहा।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहरों के साथ-साथ संकरी गलियों और मार्गों में संचालित दुकानों, गोदामों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी विशेष सर्वेक्षण एवं निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत वायरिंग की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में उपायुक्त ने विद्युत शॉर्ट सर्किट को आग लगने की प्रमुख वजहों में से एक बताते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निवारक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुराने एवं जर्जर विद्युत तारों, अवैध कनेक्शनों तथा अत्यधिक विद्युत भार वाले प्रतिष्ठानों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को विद्युत सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले के सभी होटल, लॉज, हॉस्टल, छात्रावास एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाई जाएगी अथवा निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं होगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सदर अस्पताल चाईबासा, अनुमंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन मौजूद रहते हैं, इसलिए इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग को संयुक्त रूप से सभी स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि आगजनी की घटनाओं की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संस्थानों, व्यवसायियों और आम नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने होटल, लॉज, हॉस्टल संचालकों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं रखरखाव कराते रहें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम कर नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों, संस्थानों एवं आमजन के सहयोग से जिले में सुरक्षित एवं उत्तरदायी अग्नि सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाएगा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर पूर्वी, सदर पश्चिमी एवं नगर क्षेत्र के सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं तथा संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों का सुधार कराने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में SIR कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तरीय गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद, रंजन प्रसाद, सतीश पुरी, भूषण पाट पिंगुवा, चंद्रमोहन तियू, रूपा सिंह दास, राजश्री बानरा, आनंद सयनम, पवन शर्मा, राकेश पोद्दार, कुंज बिहारी खंडायत, रविशंकर विश्वकर्मा, रितेश कुमार पिंटू, निलेश देवगन, नाइकी तापे, हेमंत केसरी, रोहित दास, जगदीश निषाद, मृदुला निषाद तथा कालीचरण पान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
ईचागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता सह ऋण शिविर आयोजित

ईचागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता सह ऋण शिविर आयोजित

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत विशेष किसान जागरूकता सह ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को समय पर संस्थागत कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा फसल बीमा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें अनौपचारिक ऋण स्रोतों के शोषण से बचाना था।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इच्छुक किसानों के आवेदन प्रपत्र भरवाए गए। इस दौरान ‘कृषिका ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि किसान डिजिटल माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकें।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया। सीएफएल टीम ने किसानों को बचत की आदत विकसित करने, घरेलू बजट प्रबंधन, डिजिटल लेन-देन, यूपीआई के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों को प्राप्त 28 किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। बैंक प्रतिनिधियों ने आगामी 15 दिनों के भीतर इन आवेदनों का निपटारा करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा ऋण चूक (डिफॉल्ट) की स्थिति वाले किसानों को वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना की भी जानकारी दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे ‘खेत बचाओ अभियान’ से जुड़कर समय पर बैंक ऋण प्राप्त करें, अपनी फसलों का बीमा कराएं तथा साहूकारों और अन्य गैर-संस्थागत ऋण स्रोतों से बचते हुए संस्थागत बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की समृद्धि और किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं का अधिकतम उपयोग आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला: जय माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ कला की गूंज, सोनाराम बोदरा ने किया उद्घाटन

सरायकेला: जय माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ कला की गूंज, सोनाराम बोदरा ने किया उद्घाटन

सरायकेला | जय माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था, छोटा टंगरानी के तत्वावधान में शुक्रवार देर रात एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था के प्रयासों और आयोजन की सराहना की।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनाराम बोदरा ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह लोककला हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की अहम भूमिका होती है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य के साथ-साथ विभिन्न लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। जिला परिषद अध्यक्ष ने भी कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संस्था के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, कला प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक लोककला और सांस्कृतिक उत्साह की मनमोहक छटा देखने को मिली।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782
नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला स्कूल, चाईबासा तथा मांगीलाल रुंगटा उच्च विद्यालय, चाईबासा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर कुल 960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वास्थ्य सहायता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने, परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व एवं परीक्षा दिवस तक शहर के लॉज, हॉस्टल और होटलों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आरबीके-21, आरबीके-24, आरबीके-26 एवं आरबीके-30 रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर प्रस्तावित आरओबी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि, लंबित मामलों, मुआवजा भुगतान की प्रगति, रैयतों के साथ समन्वय, अभिलेखीय त्रुटियों के निराकरण तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात जाम की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जा सकें।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारियों को नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण करने तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित रैयतों के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बनाने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने तथा उत्पन्न होने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में भूमि अधिग्रहण संबंधी बाधाओं को शीघ्र दूर कर आरओबी निर्माण परियोजनाओं को गति देने तथा इन महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।


Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला: भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, एसपी ने वितरित कीं बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

सरायकेला: भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, एसपी ने वितरित कीं बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

सरायकेला | भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रथम चरण के तहत छह ट्रैफिक जवानों को बैटरी संचालित विशेष कूलिंग जैकेट प्रदान की।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन तेज धूप और अत्यधिक तापमान के बीच सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ती है। ऐसी परिस्थितियों में कूलिंग जैकेट उन्हें गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक होगी।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने बताया कि जैकेट में लगी बैटरी एक बार पूर्ण रूप से चार्ज होने पर लगभग छह घंटे तक कार्य करती है। इससे जवानों को लंबे समय तक ठंडक का अनुभव होगा और वे अधिक आरामदायक तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकेंगे।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि यह पहल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। वर्तमान में प्रथम चरण के तहत छह कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। आगामी दिनों में योजना का विस्तार करते हुए जिले के सभी ट्रैफिक जवानों को ऐसी जैकेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला पुलिस की इस पहल को ट्रैफिक जवानों के लिए गर्मी के मौसम में एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है। इससे वे विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।


Book your slot today : +91 7250214782
साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

Contact no :- +91 9241456784

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी फरियादियों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक संज्ञान लिया। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

जनता दरबार में मुख्य रूप से चांडिल प्रखंड के हमसदा क्षेत्र में सेविका चयन से संबंधित विवाद, अनुकंपा नियुक्ति के मामले, निर्धारित मजदूरी दर से कम भुगतान की शिकायत, आदित्यपुर क्षेत्र में भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखने की मांग, पेयजल आपूर्ति की समस्या, पीसीसी सड़क निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर भी लोगों ने आवेदन सौंपे।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 800262657

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सभी मामलों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि साप्ताहिक जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मंच है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद स्थापित होने के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

ईचागढ़ अंचल कार्यालय के निरीक्षण में राजस्व कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी, 15 दिनों में सुधार के निर्देश

ईचागढ़ अंचल कार्यालय के निरीक्षण में राजस्व कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी, 15 दिनों में सुधार के निर्देश

सरायकेला | अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार ने शुक्रवार को ईचागढ़ अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं भूमि संबंधी विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर लगान वसूली, पंजी-2 के संधारण एवं सुधार कार्यों तथा अर्जित भूमि से संबंधित नामांतरण मामलों की प्रगति का आकलन किया।

Contact no :- +91 9241456784

समीक्षा के दौरान इन कार्यों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाए जाने पर अपर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि अभिलेखों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने लगान वसूली में तेजी लाने, पंजी-2 के संधारण एवं सुधार कार्यों को गति देने तथा अर्जित भूमि से संबंधित लंबित नामांतरण मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही इन तीनों बिंदुओं पर आगामी 15 दिनों के भीतर उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अपर उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित सभी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अभिलेखों के अद्यतनकरण, राजस्व संग्रह में वृद्धि तथा भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि नियमित समीक्षा एवं सतत अनुश्रवण के माध्यम से राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782
विश्व बाल श्रम दिवस पर चाईबासा में जागरूकता अभियान, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन

विश्व बाल श्रम दिवस पर चाईबासा में जागरूकता अभियान, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन

चाईबासा | विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

Contact no :- +91 9241456784

जागरूकता वाहन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों, बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों तथा बाल श्रम निषेध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे। अभियान का उद्देश्य समाज में बाल श्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को शिक्षा तथा सुरक्षित बचपन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक अपराध है और इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाल श्रम की रोकथाम तथा प्रभावित बच्चों के पुनर्वास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक प्रयास अत्यंत जरूरी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा संबंधित विभागों से अपील की कि बाल श्रम से संबंधित किसी भी घटना की सूचना प्रशासन को दें और इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में सहयोग करें।

Book your slot today : +91 7250214782


उन्होंने कहा, “हम सभी मिलकर पहले बाल श्रम मुक्त गांव, फिर बाल श्रम मुक्त पंचायत और अंततः बाल श्रम मुक्त जिला बनाने की दिशा में संगठित प्रयास करेंगे।”

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रम अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।