हाथी हमले में मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा: “झारखंड पुनरुथान अभियान” ने किया स्वागत, सुरक्षा उपायों की मांग

चाईबासा | झारखंड सरकार द्वारा हाथी हमले में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने के फैसले का “झारखंड पुनरुथान अभियान” ने स्वागत किया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

संगठन के केंद्रीय महासचिव आमृत मांझी ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे गए मांग पत्र में मुआवजा राशि बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई थीं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय सही दिशा में उठाया गया कदम है। साथ ही उन्होंने मांग की कि हाथी हमलों में घायल लोगों के लिए मुआवजा, त्वरित राहत व्यवस्था और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी उपाय जल्द लागू किए जाएं।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like