राजस्थान की प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय Manipal University Jaipur ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह ट्रायल उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है जो खेल उपलब्धियों के आधार पर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
इन खेलों के लिए होंगे ट्रायल
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रायल निम्न खेलों के लिए आयोजित किए जाएंगे:
फुटबॉल
बैडमिंटन
कबड्डी
ट्रायल का स्थान और तिथि
स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल का आयोजन Police Ground Stadium, Kangra में किया जाएगा।
ट्रायल 26 और 27 फरवरी 2026 को (खेल के अनुसार) आयोजित होंगे। सभी ट्रायल शाम 5 बजे से फ्लडलाइट्स में संपन्न होंगे।
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
पहला चरण (Phase-1): निर्धारित सेंटर पर प्रारंभिक ट्रायल
फाइनल राउंड: मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर कैंपस में आयोजित अंतिम चयन
प्रत्येक खिलाड़ी के साथ एक अभिभावक का उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। साथ ही, प्रतिभागियों को अपने सभी मूल स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र ट्रायल के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।
चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से कई विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे, जिनमें—
ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक छूट
निःशुल्क होस्टल और मेस सुविधा
विश्वविद्यालय द्वारा मेडिकल इंश्योरेंस
Khelo India University Games के विजेता खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह पहल खिलाड़ियों को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करेगी। इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में भाग लेने की अपील की गई है।























