संस्कृति

गायत्री परिवार का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सात जनजागरण अभियानों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

गायत्री परिवार का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सात जनजागरण अभियानों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

सरायकेला | धर्मशाला, सरायकेला में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं जिला समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावाँ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 300 से अधिक युवा, महिला एवं वरिष्ठ परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, प्रज्ञा गीत एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसायी राजेश साहू उपस्थित रहे। वहीं उपजोन समन्वयक संतोष संगम, प्रांतीय समन्वयक ताराचंद अग्रवाल तथा जसवीर कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Contact no :- +91 8553588326

सम्मेलन के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, युवा एवं महिला जागरण, साधना, समयदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संवर्धन तथा सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। विभिन्न प्रखंडों के समन्वयकों ने वर्षभर संचालित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना भी साझा की।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं प्रखंडों को सम्मानित किया गया। राजनगर के पिंटू रावत को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्कृष्ट प्रखंड समन्वयक सम्मान” से सम्मानित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सम्मेलन के समापन पर उपस्थित सभी परिजनों ने व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन, स्वास्थ्य संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संवर्धन, नारी जागरण, स्वावलंबन तथा साधना जैसे गायत्री परिवार के सात प्रमुख जनजागरण अभियानों को जिले के प्रत्येक प्रखंड, गांव और घर-घर तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सरायकेला में ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा व रथ मेला की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण

सरायकेला में ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा व रथ मेला की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण

सरायकेला | आगामी ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं रथ मेला के सफल, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग, मेला परिसर और प्रमुख स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग, अग्निशमन व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और रथयात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की।

Contact no :- +91 9337736501

निरीक्षण के दौरान श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र मोहंती, श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित मेला समिति एवं सेवा समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को रथयात्रा के पारंपरिक मार्ग, श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों के सहयोग से सरायकेला की सदियों पुरानी गौरवशाली रथयात्रा एवं रथ मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत चक्रधरपुर में खरीफ किसान गोष्ठी व बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत चक्रधरपुर में खरीफ किसान गोष्ठी व बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

चक्रधरपुर | प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के बीच धान, उड़द, अरहर और मूंग की उन्नत किस्मों के बीज वितरित किए गए। किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और कम पानी वाली फसलों को अपनाने के संबंध में जानकारी भी दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए किसानों को खेती की रणनीति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से आती हैं और धान से लेकर सब्जी उत्पादन तक खेती का अनुभव रखती हैं। किसानों की समस्याओं और संघर्षों को करीब से समझते हुए सांसद ने कहा कि किसान पूरे देश का पेट भरते हैं और किसान होना गर्व की बात है।



सांसद ने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कृषि ऋण के संबंध में उन्होंने किसानों को जरूरत के अनुसार ही ऋण लेने की सलाह दी, ताकि वे अनावश्यक आर्थिक बोझ से बच सकें।

Book your slot today : +91 7250214782


जोबा माझी ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि समूह बनाकर खेती करने से लागत कम होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।जोबा माझी ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि समूह बनाकर खेती करने से लागत कम होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

नयागांव शिव मंदिर में वार्षिक उत्सव व कलश स्थापना, पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई हुए शामिल

नयागांव शिव मंदिर में वार्षिक उत्सव व कलश स्थापना, पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई हुए शामिल

चाईबासा | मझगांव प्रखंड के नयागांव स्थित शिव मंदिर में रविवार को वार्षिक उत्सव एवं कलश स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष बड़कुँवर गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Contact no :- +91 9241456784

पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और विकास की कामना की।
वार्षिक उत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।


Contact no :- +91 9798542970

आसपास के गांवों से सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच कलश स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर बड़कुँवर गागराई ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा क्षेत्र के सभी लोगों पर बनी रहे और पूरा क्षेत्र विकास एवं खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़े।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मौके पर भाजपा नेता अनिल बिरुली, महेंद्र प्रसाद गोप, मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत, सुजीत बेहरा, युवा नेता संजीव प्रधान, सुदाम चरण बेहरा, अंकित प्रधान, सुदाम बेहरा, रविंद्र बारिक, विकास बारिक, गणेश, राजेश, जगदीश और सूरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

Book your slot today : +91 7250214782
सहकारिता आंदोलन को जन-आंदोलन बनाने पर जोर, ग्रामीण विकास के लिए समन्वित कार्ययोजना पर चर्चा

सहकारिता आंदोलन को जन-आंदोलन बनाने पर जोर, ग्रामीण विकास के लिए समन्वित कार्ययोजना पर चर्चा

चाईबासा | सहकारिता सप्ताह के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने, सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास को गति देने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित व्यवस्था नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं ग्रामीण परिवर्तन का एक प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं मजबूत होंगी तो किसानों की आय में वृद्धि होगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सहकारिता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए कहा कि आजीविका संवर्धन, कृषि विकास, मत्स्य पालन, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण स्वावलंबन के लिए सहकारी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने धान अधिप्राप्ति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा विभिन्न प्रायोजन योजनाओं को बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों एवं ग्रामीणों के लिए सरकार और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करें।


Contact no :- +91 8553588326

बैठक में सामाजिक सरोकारों पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्वैच्छिक रक्तदान को जनभागीदारी का अभियान बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते सर्पदंश एवं मलेरिया के मामलों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में सहायक समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक (सहकारिता), चक्रधरपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डीपीएम-जेएसएलपीएस, झारखंड राज्य सहकारी बैंक की चाईबासा, नोवामुंडी, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर एवं मझगांव शाखाओं के शाखा प्रबंधक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी-सहकारिता, चाईबासा एवं चक्रधरपुर क्षेत्र की बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा जेएसएलपीएस के सदस्य उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के समापन अवसर पर सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों के बीच पौधों का भी वितरण किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जिले के किसानों, ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूहों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। साथ ही, सभी विभाग एवं सहकारी संस्थाएं समन्वित रूप से कार्य कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र में फिर शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र में फिर शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

सरायकेला | विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत केंद्र के आवश्यक पदों को भरते हुए छऊ परियोजना को फिर से संचालित करने की योजना बनाई गई है।

Contact no :- +91 9241456784

इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, क्षेत्र के वरिष्ठ छऊ कलाकार, कला प्रेमी तथा अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
बैठक में छऊ कला के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपस्थित कलाकारों ने कला केंद्र की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को छऊ प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Contact no :- +91 8553588326

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को पुनः सक्रिय और व्यवस्थित बनाना है, ताकि सरायकेला की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो सके और नई पीढ़ी को विधिवत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में मौजूद कलाकारों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से बंद पड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम को शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी पारंपरिक कला सीखने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Book your slot today : +91 7250214782
कांग्रेस भवन में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

कांग्रेस भवन में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

चाईबासा | कांग्रेस भवन, चाईबासा में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “हूल जोहार” के उद्घोष के साथ वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि 30 जून 1855 को प्रारंभ हुआ हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक और निर्णायक अध्याय है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि यह केवल अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोह नहीं था, बल्कि जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान, सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए चलाया गया एक महान जनआंदोलन था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि हूल के महानायकों ने अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी तथा पूरे देश में स्वतंत्रता की चेतना का संचार किया।

Contact no :- +91 8553588326

उनके अनुसार, हूल दिवस केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी दिन है।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे, जनसेवा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में महिला नेत्री जम्बी कुदादा, मंजु बिरुवा, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, सुरसेन टोपनो, बिक्रम बिरुली, देवेश चरण, महीप कुदादा, सुंदर गागराई, सुशील दास सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
देव स्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत भगवान जगन्नाथ का साही स्नान संपन्न

देव स्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत भगवान जगन्नाथ का साही स्नान संपन्न

सरायकेला | देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में लगभग 300 वर्ष से अधिक पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा का पारंपरिक साही स्नान वैदिक रीति-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया गया।

Contact no :- +91 9241456784

परंपरा के अनुसार नगर के सात जलाशयों से लाए गए पवित्र जल से भगवानों का महाअभिषेक किया गया। साही स्नान के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

Contact no :- +91 9798542970

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी सानू आचार्य, ब्रह्मदेव महापात्र एवं सुमित महापात्र ने विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक संपन्न कराया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर पूरे दिन आस्था और भक्ति के रंग में रंगा रहा।

Contact no :- +91 8553588326

शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू महंती, सचिव शंकर सतपति, पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह देव सहित समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर में कई गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और माथा टेककर पूजा-अर्चना की। इनमें रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य तथा समाजसेवी राजेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर खरसावां में श्रद्धांजलि सभा, भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर खरसावां में श्रद्धांजलि सभा, भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

खरसावां | वारंग चिति लिपि के खोजकर्ता, महान समाज सुधारक एवं हो भाषा के पुरोधा ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को खरसावां स्थित आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भाषा, साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज सोय, हो भाषा के शिक्षक सिद्धेश्वर कुदादा, मानसिंह बांकिरा, श्याम सोय, गणेश बांकिरा, बादल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों एवं समाज के लोगों ने भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपस्थित लोगों ने ओत गुरु के आदर्शों पर चलने तथा मातृभाषा, सांस्कृतिक विरासत और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Contact no :- +91 8553588326

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सोय ने कहा कि ओत गुरु कोल लाको बोदरा ने वारंग चिति लिपि की खोज कर हो भाषा को नई पहचान दिलाई।

Contact no :- +91 9337736501

उनका योगदान केवल एक लिपि के निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक अस्मिता को भी नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वक्ताओं ने युवाओं से अपनी मातृभाषा, साहित्य, संस्कृति और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन ओत गुरु कोल लाको बोदरा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Book your slot today : +91 7250214782
ओत गुरु कोल लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

ओत गुरु कोल लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

चक्रधरपुर | हो भाषा की वारंग क्षिति लिपि के जनक, महान भाषाविद एवं समाज सुधारक ओत गुरु कोल लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि सोमवार को आदिवासी मित्र मंडल, पोटका (चक्रधरपुर) स्थित उनके स्मृति स्मारक “बिड दिरी” स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज महासभा, चक्रधरपुर एवं आदिवासी मित्र मंडल, पोटका के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा तथा पारंपरिक बोंगा-बुरू पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे ओत गुरु बोदरा के स्मृति शिलापट्ट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

ओत गुरु का योगदान
ओत गुरु कोल लको बोदरा का जन्म 19 सितंबर 1919 को हुआ था। उन्होंने हो आदिवासी समुदाय को उसकी अपनी लिपि वारंग क्षिति प्रदान कर भाषा, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उनकी इस उपलब्धि ने हो समाज की अस्मिता और पहचान को नई दिशा दी। 29 जून 1986 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार और योगदान आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं।

Contact no :- +91 8553588326

वक्ताओं ने किया उनके योगदान का स्मरण
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हो समाज महासभा के अध्यक्ष श्रीराम समड ने की। उन्होंने कहा कि ओत गुरु बोदरा ने समाज को केवल एक लिपि ही नहीं दी, बल्कि स्वाभिमान और आत्मसम्मान के साथ जीने का मार्ग भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वारंग क्षिति लिपि हो समाज की पहचान है और नई पीढ़ी को इसे सीखकर आगे बढ़ाना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

मथुरा गागराई ने कहा कि ओत गुरु ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को शिक्षित और संगठित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। वहीं नितिमा जोंको ने महिलाओं से वारंग क्षिति लिपि सीखने तथा अपने बच्चों को भी इसे सिखाने का आह्वान किया।
पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई पूजा

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत पारंपरिक रीति-रिवाज बोंगा-बुरू के तहत पूजा-अर्चना की गई। समाज के दिउरी ने ओत गुरु की आत्मा की शांति तथा समाज की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने बिड दिरी पर तेल, फूल एवं सुड़िता अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Book your slot today : +91 7250214782

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मथुरा गागराई, नितिमा जोंको, दोराई हसदा, सुखराज सोरेन, मोगो केराई, मंगता पूर्ति, कालिया जमुदा, मोती सोय, अनीता गागराई, सुनील बोदरा, विश्वनाथ लामय, गीता जोजो, सुमित्रा जोंको, परमेश बोदरा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।