Blog

चाईबासा: सोनुवा के धोलाबनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत निकाली गई रैली

चाईबासा: सोनुवा के धोलाबनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत निकाली गई रैली

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत धोलाबनी गांव में 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा सहित प्रशासनिक टीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली में गांव के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने सभी ग्रामवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो समाज भी स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हमें जो छाया, फल और शुद्ध हवा मिल रही है, वह उन्हीं का परिणाम है। इसलिए हमें भी आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली ने अपने संबोधन में कहा कि कोल्हान क्षेत्र सदियों से जंगल, पहाड़, नदी और प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध रहा है। आदिवासी समाज ने हमेशा प्रकृति को अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न हिस्सा माना है। जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान हैं और इनकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई, बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है, जिसका प्रभाव मौसम चक्र, वर्षा, जल स्रोतों और प्राकृतिक संतुलन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि आज हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

चाईबासा: केमिस्ट एसोसिएशन के साथ उपायुक्त–एसपी की संयुक्त बैठक, 24×7 दवा उपलब्धता व नशा युक्त दवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश

चाईबासा: केमिस्ट एसोसिएशन के साथ उपायुक्त–एसपी की संयुक्त बैठक, 24×7 दवा उपलब्धता व नशा युक्त दवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नशा युक्त दवाओं की अवैध बिक्री एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में शहरी क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान भी 24×7 आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में केमिस्ट एसोसिएशन को संगठन स्तर पर रोस्टर प्रणाली तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिसके तहत निर्धारित समयावधि के अनुसार विभिन्न दवा दुकानों का संचालन किया जा सकेगा। इससे रात्रि समय अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में आम नागरिकों को दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं सीधे तौर पर आम जनता की मूल आवश्यकताओं से संबंधित हैं, इसलिए दवा दुकानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दवा विक्रेताओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में नशा युक्त अथवा प्रतिबंधित दवाओं की अनियमित एवं अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। सभी दवा विक्रेता लाइसेंस शर्तों एवं दवा नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दवाओं का दुरुपयोग नशे के उद्देश्य से किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने बैठक में दवा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने सभी दवा प्रतिष्ठानों में दुकान के अंदर एवं बाहर कार्यशील सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनके फुटेज को निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इससे संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा असामान्य मात्रा में दवाओं की खरीद की जाती है या कोई गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दी जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, पोड़ाहाट–चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, औषधि नियंत्रण विभाग के प्रतिनिधि तथा जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पक्षों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य करने की अपील की गई।

पल्स पोलियो अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

पल्स पोलियो अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी सहित विभिन्न जिला एवं क्षेत्रीय स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में जिले में आगामी पल्स पोलियो अभियान (28 जून) तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (15 जून) के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दोनों ही कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य से सीधे जुड़े हुए हैं। इसलिए इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सुदृढ़ कार्ययोजना तथा जमीनी स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने के लिए बूथवार तैयारी, माइक्रोप्लान, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच, मोबाइल टीमों की तैनाती, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की सहभागिता तथा शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूरवर्ती एवं विशेष क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य निर्धारित संस्थानों के माध्यम से दवा वितरण और सेवन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को सुरक्षित रूप से दवा उपलब्ध कराने, अनुपस्थित बच्चों के लिए मॉप-अप गतिविधियां संचालित करने तथा स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक अभिभावकों तक कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।
बैठक के अंत में जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा निर्धारित तिथियों पर बच्चों को संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य दिलाएं।

चाईबासा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) चयन समिति की बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति को मिली मंजूरी

चाईबासा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) चयन समिति की बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति को मिली मंजूरी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नियुक्ति संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान बताया गया कि कुमारडुंगी प्रखंड में प्रखंड समन्वयक पद पर कार्यरत बाबूलाल कुंटीया के त्यागपत्र देने के बाद 3 दिसंबर 2025 से यह पद रिक्त है। विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति के उपरांत कोटिवार प्रतीक्षा सूची तैयार की गई थी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समिति को अवगत कराया गया कि विभागीय अधिसूचना संख्या-1016, दिनांक 1 मार्च 2017 की खंडिका-5 की उपखंडिका-4 के प्रावधान के अनुसार, नियुक्ति के एक वर्ष के भीतर किसी पद के रिक्त होने पर संबंधित श्रेणी की प्रतीक्षा सूची से उस पद को भरा जा सकता है। उक्त प्रावधान के तहत एसटी श्रेणी की प्रतीक्षा सूची से कुमारडुंगी प्रखंड के लिए प्रखंड समन्वयक का चयन करने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रखंड खुंटपानी एवं मंझारी में कार्यरत लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा दिए गए त्यागपत्रों को भी जिला स्तरीय चयन समिति ने स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

समिति ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

चाईबासा | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। इससे न केवल जैव विविधता का संरक्षण होता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का संदेश भी दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

चक्रधरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

चक्रधरपुर | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद चक्रधरपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के समीप वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय साव, अंचलाधिकारी सुरेश चंद्र सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा, नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय साव ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम 10 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सतत विकास के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से संकल्प भी लिया।

चक्रधरपुर पुलिस ने संजय बोयपाई हत्याकांड का किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर पुलिस ने संजय बोयपाई हत्याकांड का किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज संजय बोयपाई हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

Contact no :- +91 9241456784

आंगन में सो रहे संजय बोयपाई की गोली मारकर की गई थी हत्या
जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 की रात लगभग 12:10 बजे चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुईंगाव गांव निवासी संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) एवं चक्रधरपुर थाना प्रभारी द्वारा किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार जांच करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के क्रम में 4 जून 2026 को हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस की पूछताछ और आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान में यह खुलासा हुआ कि मृतक संजय बोयपाई का गांव के ही बिजु चौधरी के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद और आपसी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते बिजु चौधरी ने संजय बोयपाई की हत्या की साजिश रची और अन्य अपराधियों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।
छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी
मामले के सफल उद्भेदन में चक्रधरपुर थाना प्रभारी पु.नि. अवधेश कुमार, पु.अ.नि. परमेश्वर उरांव, पु.अ.नि. रंजीत उरांव, पु.अ.नि. राजकिशोर तिवारी, स.अ.नि. बिरबल चौबे, स.अ.नि. दिलीप कुमार, स.अ.नि. शशिभूषण सामड तथा तकनीकी शाखा के पु.अ.नि. चन्द्रशेखर और स.अ.नि. गंगाराम पुरती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल और चौकीदार चन्दन कांडैयांग भी छापेमारी दल में शामिल थे।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील
चाईबासा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9580243546 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मंझारी: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मंझारी मंडल ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मंझारी: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मंझारी मंडल ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मंझारी | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंझारी मंडल की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरभरिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान संयोजक गुरुचरण बानकीरा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई ने कहा कि पौधारोपण एक पुण्य कार्य है और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान में यह अभियान सांकेतिक रूप से चलाया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता इसे बूथ स्तर तक ले जाकर व्यापक पौधारोपण अभियान संचालित करेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी प्रताप कटियार, महतो बबलू बिरूवा, हरिश्चंद्र केसरी, रामचंद्र गोप, सोनाराम बिरूवा, मिथिलेश कुमार नंद, कमलेश्वर बेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा: जिला परिवहन पदाधिकारी ने मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल का किया औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा

चाईबासा: जिला परिवहन पदाधिकारी ने मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल का किया औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा

चाईबासा | जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गौतम कुमार ने जिले में संचालित झारखंड मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का औचक निरीक्षण कर वहां की प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के क्रम में डीटीओ ने प्रशिक्षण केंद्र के क्लासरूम, रिसेप्शन कक्ष, लेक्चर रूम, सिम्युलेटर रूम, शौचालय, ब्लैकबोर्ड तथा ट्रैफिक संकेत बोर्डों का अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रशिक्षण के लिए आवश्यक उपकरणों, जैसे पंचर किट, टायर लीवर, जैक एवं टायर प्रेशर गेज की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की भी जांच की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

श्री गौतम कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र में उपयोग किए जा रहे वाहनों का निरीक्षण करते हुए संचालक को वाहनों की नियमित सर्विसिंग एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और कुशल वाहन चालक तैयार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आते हैं, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चाईबासा: रसोईया एवं संयोजिकाओं की कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन, पोषण वाटिका और स्वच्छता पर दिया गया जोर

चाईबासा: रसोईया एवं संयोजिकाओं की कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन, पोषण वाटिका और स्वच्छता पर दिया गया जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टाटा कॉलेज, चाईबासा परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में रसोईया एवं संयोजिकाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराना, उनके पोषण स्तर में सुधार लाना तथा विद्यालय आधारित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता गतिविधियों को सुदृढ़ करना था। कार्यशाला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता मानक, पोषण प्रबंधन, विद्यालयों में पोषण वाटिका निर्माण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शिक्षा और पोषण दोनों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक स्वस्थ एवं पोषित बच्चा ही बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण मंच है।
उपायुक्त ने कहा कि रसोईया एवं संयोजिकाएं बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य निर्माण से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में तैयार होने वाले मध्यान्ह भोजन में पौष्टिकता, गुणवत्ता एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि भोजन तैयार करने के दौरान निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा खाद्य सामग्री के चयन से लेकर भोजन परोसने तक की पूरी प्रक्रिया में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि भोजन केवल बच्चों की भूख मिटाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास से भी सीधे जुड़ा हुआ है।
कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय परिसर में पोषण वाटिका तैयार की जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर हरी सब्जियां, फल एवं अन्य पोषक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका बच्चों में पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बनेगी। विद्यालय परिसरों में उपलब्ध भूमि का उपयोग करते हुए मौसमी सब्जियां, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोईया एवं संयोजिकाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि वे खाद्य सुरक्षा, पोषण संतुलन, स्वच्छता मानकों तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यशाला में प्रतिभागियों को संतुलित भोजन तैयार करने, बच्चों की पोषण आवश्यकताओं को समझने, स्वच्छ रसोई संचालन, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
रसोईघरों की आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों के रसोईघर स्वच्छ, यथासंभव धुआं एवं प्रदूषण मुक्त तथा पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन युक्त हों। सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर वातावरण में भोजन तैयार किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालयों में पौधारोपण अभियान संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय निर्धारित तिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करें तथा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है।
कार्यशाला के दौरान मलेरिया जागरूकता माह, “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषयों पर शपथ ग्रहण कर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रत्येक माह की 20 तारीख को विद्यालयों में आयोजित होने वाले तिथि भोजन कार्यक्रम के सफल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लगभग 36 रसोईया एवं संयोजिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के एपीओ, बीआरपी, सीआरपी सहित लगभग 1500 रसोईया एवं संयोजिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।