maskal.news

2065 Posts
चाईबासा: मंडल कारा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बंदियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

चाईबासा: मंडल कारा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बंदियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शनिवार को मंडल कारा, चाईबासा में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेकर बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने बंदियों को नशे से दूर रहने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर देता है। इसके कारण शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत अनेक परिवारों के विघटन का कारण बनती है और व्यक्ति को विकास एवं प्रगति के मार्ग से भटका देती है।

Contact no :- +91 9798542970

अधिकारियों ने बंदियों से अपील करते हुए कहा कि कारा से बाहर निकलने के बाद वे एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लें तथा आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सकारात्मक पहचान स्थापित करें। उन्होंने सभी से किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने का आग्रह किया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान सभी बंदियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। बंदियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कारा कर्मी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों एवं बीएलए के साथ बैठक आयोजित

चाईबासा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों एवं बीएलए के साथ बैठक आयोजित

चाईबासा |  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलए को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग एवं सत्यापन सुनिश्चित करने में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए राजनीतिक दल अपने बीएलए को मतदान केंद्रों पर सक्रिय रखें तथा मतदाताओं के सत्यापन कार्य में प्रशासन का सहयोग करें।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे मैपिंग कार्य को 15 जून के बाद पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसे में शेष अवधि के दौरान मैपिंग प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग एवं क्षेत्र स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन हो सके और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में कांग्रेस के त्रिशानु राय, झामुमो के इकबाल अहमद, भाजपा के रंजन प्रसाद तथा आजसू के अजय महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
पश्चिमी सिंहभूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, उपायुक्त ने दिए व्यापक जांच और जागरूकता अभियान के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, उपायुक्त ने दिए व्यापक जांच और जागरूकता अभियान के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिले की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले में व्यापक स्तर पर अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहर क्षेत्र में संचालित होटल, लॉज, हॉस्टल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक उपयोग के भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की जांच कराने को कहा।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहरों के साथ-साथ संकरी गलियों और मार्गों में संचालित दुकानों, गोदामों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी विशेष सर्वेक्षण एवं निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत वायरिंग की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में उपायुक्त ने विद्युत शॉर्ट सर्किट को आग लगने की प्रमुख वजहों में से एक बताते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निवारक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुराने एवं जर्जर विद्युत तारों, अवैध कनेक्शनों तथा अत्यधिक विद्युत भार वाले प्रतिष्ठानों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को विद्युत सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले के सभी होटल, लॉज, हॉस्टल, छात्रावास एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाई जाएगी अथवा निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं होगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सदर अस्पताल चाईबासा, अनुमंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन मौजूद रहते हैं, इसलिए इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग को संयुक्त रूप से सभी स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि आगजनी की घटनाओं की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संस्थानों, व्यवसायियों और आम नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने होटल, लॉज, हॉस्टल संचालकों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं रखरखाव कराते रहें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम कर नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों, संस्थानों एवं आमजन के सहयोग से जिले में सुरक्षित एवं उत्तरदायी अग्नि सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाएगा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर पूर्वी, सदर पश्चिमी एवं नगर क्षेत्र के सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं तथा संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों का सुधार कराने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में SIR कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तरीय गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद, रंजन प्रसाद, सतीश पुरी, भूषण पाट पिंगुवा, चंद्रमोहन तियू, रूपा सिंह दास, राजश्री बानरा, आनंद सयनम, पवन शर्मा, राकेश पोद्दार, कुंज बिहारी खंडायत, रविशंकर विश्वकर्मा, रितेश कुमार पिंटू, निलेश देवगन, नाइकी तापे, हेमंत केसरी, रोहित दास, जगदीश निषाद, मृदुला निषाद तथा कालीचरण पान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
ईचागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता सह ऋण शिविर आयोजित

ईचागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता सह ऋण शिविर आयोजित

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत विशेष किसान जागरूकता सह ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को समय पर संस्थागत कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा फसल बीमा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें अनौपचारिक ऋण स्रोतों के शोषण से बचाना था।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इच्छुक किसानों के आवेदन प्रपत्र भरवाए गए। इस दौरान ‘कृषिका ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि किसान डिजिटल माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकें।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया। सीएफएल टीम ने किसानों को बचत की आदत विकसित करने, घरेलू बजट प्रबंधन, डिजिटल लेन-देन, यूपीआई के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों को प्राप्त 28 किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। बैंक प्रतिनिधियों ने आगामी 15 दिनों के भीतर इन आवेदनों का निपटारा करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा ऋण चूक (डिफॉल्ट) की स्थिति वाले किसानों को वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना की भी जानकारी दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे ‘खेत बचाओ अभियान’ से जुड़कर समय पर बैंक ऋण प्राप्त करें, अपनी फसलों का बीमा कराएं तथा साहूकारों और अन्य गैर-संस्थागत ऋण स्रोतों से बचते हुए संस्थागत बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की समृद्धि और किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं का अधिकतम उपयोग आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Book your slot today : +91 7250214782
मानगो बस स्टैंड से 10 वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

मानगो बस स्टैंड से 10 वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

जमशेदपुर | मानगो बस स्टैंड क्षेत्र से एक 10 वर्षीय बालक लावारिस अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है। बच्चा अपना नाम तथा माता-पिता का नाम बता पा रहा है, लेकिन अपने घर का पूरा पता बताने में असमर्थ है। फिलहाल उसे पुलिस संरक्षण में रखा गया है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ने अपना नाम मंटू रजक बताया है। उसने अपने पिता का नाम मिहिर रजक तथा माता का नाम चेताली रजक बताया है। उसकी उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है।

Contact no :- +91 9798542970

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बच्चा मानगो बस स्टैंड परिसर में अकेला घूमता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने उसे असहाय स्थिति में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

घर का पता बताने में असमर्थ
पुलिस के अनुसार, बच्चा अपने परिवार के संबंध में कुछ सामान्य जानकारी दे रहा है, लेकिन वह अपने घर का सही पता अथवा अन्य महत्वपूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। इसके कारण उसके परिजनों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
सीतारामडेरा पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सीतारामडेरा थाना पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी क्षेत्र से इस बच्चे के लापता होने की सूचना मिली हो या कोई व्यक्ति उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो तत्काल थाना से संपर्क करें।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने बताया कि बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जानकारी आसपास के थानों एवं संबंधित एजेंसियों को भी दे दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे मंटू रजक या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखते हैं, तो तुरंत सीतारामडेरा थाना को सूचित करें, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द उसके परिवार से मिलाया जा सके।

सरायकेला: जय माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ कला की गूंज, सोनाराम बोदरा ने किया उद्घाटन

सरायकेला: जय माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ कला की गूंज, सोनाराम बोदरा ने किया उद्घाटन

सरायकेला | जय माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था, छोटा टंगरानी के तत्वावधान में शुक्रवार देर रात एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था के प्रयासों और आयोजन की सराहना की।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनाराम बोदरा ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह लोककला हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की अहम भूमिका होती है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य के साथ-साथ विभिन्न लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। जिला परिषद अध्यक्ष ने भी कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संस्था के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, कला प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक लोककला और सांस्कृतिक उत्साह की मनमोहक छटा देखने को मिली।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782
वायरल वीडियो मामले में चांडिल थाना के पुलिस पदाधिकारी को पुलिस लाइन हाजिर, जांच शुरू

वायरल वीडियो मामले में चांडिल थाना के पुलिस पदाधिकारी को पुलिस लाइन हाजिर, जांच शुरू

सरायकेला-खरसावां | चांडिल थाना क्षेत्र से जुड़े एक वायरल वीडियो मामले में सरायकेला-खरसावां पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

Contact no :- +91 9241456784

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही, प्रारंभिक स्तर पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Contact no :- +91 9798542970

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विस्तृत जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

विभाग ने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही अथवा विभागीय आचरण के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई कार्रवाई की भी चर्चा हो रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक रूप से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।

Book your slot today : +91 7250214782
असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट (असम) | असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक AN-32 सैन्य परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Contact no :- +91 9241456784

दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। घटना के तुरंत बाद एयरबेस पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में पायलट के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Contact no :- +91 9798542970

वायुसेना ने कहा है कि घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

AN-32 एक मध्यम श्रेणी का सैन्य परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, हथियारों तथा अन्य आवश्यक सैन्य सामग्री के परिवहन के लिए किया जाता है। सोवियत मूल के इस विमान को भारतीय वायुसेना ने 1980 के दशक में अपने बेड़े में शामिल किया था। वर्तमान में वायुसेना के पास लगभग 100 AN-32 विमान सक्रिय सेवा में हैं, जबकि शुरुआत में कुल 125 विमान खरीदे गए थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

AN-32 को भारतीय वायुसेना की मध्यम दूरी की परिवहन क्षमता की रीढ़ माना जाता है। यह विमान गर्म जलवायु और हिमालयी क्षेत्रों जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी प्रभावी संचालन के लिए जाना जाता है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में उड़ान भरने और संचालन करने की इसकी क्षमता इसे अन्य परिवहन विमानों से अलग और विशेष बनाती है।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और संभावित नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा: ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान को लेकर परिवहन विभाग सख्त, पेट्रोल पंपों पर चलाया जागरूकता अभियान

चाईबासा: ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान को लेकर परिवहन विभाग सख्त, पेट्रोल पंपों पर चलाया जागरूकता अभियान

चाईबासा | सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार एवं मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की तथा कृष्णा सोरेन ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

Contact no :- +91 9241456784

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि जिले में होने वाली अधिकांश दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों की भागीदारी अधिक रहती है। ऐसे में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हेलमेट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल एवं स्कूटर चलाने वाले चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित हेलमेट का ही उपयोग किया जाना चाहिए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

साथ ही हेलमेट को सही तरीके से लॉक कर पहनना भी जरूरी है, क्योंकि दुर्घटना के दौरान ढीला या बिना लॉक वाला हेलमेट सिर से निकल सकता है, जिससे गंभीर चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गौतम कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कवच है। उन्होंने लोगों से घर से निकलते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने की आदत अपनाने तथा सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

अभियान के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पेट्रोल पंपों के दोनों ओर स्थित सड़कों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखने का भी निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782