मुंबई | भारतीय संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने लंबे और सफल संगीत करियर में कई सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज दी, जिनमें ‘ना ना करते’ और ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ जैसे लोकप्रिय गाने शामिल हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
परिवार और करीबी सूत्रों के अनुसार, सुमन कल्याणपुर का निधन उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुआ। उनकी एक करीबी मित्र ने भी निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि बढ़ती उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली।
Book your slot today : +91 7250214782
सुमन कल्याणपुर हिंदी फिल्म संगीत की उन चुनिंदा गायिकाओं में शामिल थीं, जिनकी आवाज ने दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर अपनी खास पहचान बनाई। उनके निधन से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
नई दिल्ली | देश में एक बार फिर कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके बाद इसकी नई कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
वहीं, कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है, जहां इन सिलेंडरों का व्यापक उपयोग होता है।
अहमदाबाद | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 155 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में सफल नहीं हो सके। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रियाद सलाम ने तीन विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दो-दो विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी को दबाव में रखा।
Book your slot today : +91 7250214782
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। केलाश खेर ने 32 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद मयंक सिंह और कप्तान विराट कोहली ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आरसीबी ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया और टीम के खिलाड़ियों तथा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आईपीएल में एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने और गेंदबाजी पावरप्ले की मांग
Book your slot today : +91 7250214782
इस बीच क्रिकेट जगत में आईपीएल के नियमों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट को और संतुलित बनाने के लिए एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने तथा गेंदबाजी पावरप्ले लागू करने की मांग उठाई है। उनका मानना है कि बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे के बीच गेंदबाजों को अतिरिक्त अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे खेल अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बन सके।
चाईबासा | एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धी रामहरि पेरियार ने झारखंड, विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध गुआ, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु और आसपास के क्षेत्रों के लोग आज भी रोजगार और आजीविका के अभाव में 100 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चाईबासा पहुंचकर लकड़ी, दातून और जंगल से प्राप्त अन्य उत्पाद बेचने को मजबूर हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
धी रामहरि पेरियार ने बताया कि चाईबासा रेलवे स्टेशन परिसर में उनकी मुलाकात ऐसे कई लोगों से हुई, जिन्होंने क्षेत्र में रोजगार के सीमित अवसरों की समस्या साझा की। लोगों ने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्हें जंगलों से लकड़ी, दातून और पत्ते लाकर बाजारों में बेचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उस क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर पेश करती है, जहां से हर वर्ष करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य के लौह अयस्क और अन्य खनिजों का दोहन किया जाता है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि यदि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र के मूल निवासी ही रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो विकास के दावों की गंभीर समीक्षा आवश्यक है। उनके अनुसार विकास का अर्थ केवल खदानों का विस्तार, राजस्व संग्रह या बड़ी परियोजनाओं की स्थापना नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका वास्तविक लाभ स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार के रूप में दिखाई देना चाहिए। धी रामहरि पेरियार ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से गुआ एवं आसपास के क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वरोजगार, लघु उद्योग, वनाधारित आजीविका, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं लागू होने से लोगों को आजीविका के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि विकास के आंकड़ों से आगे बढ़कर जमीनी सच्चाई को देखने की आवश्यकता है। जब खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र का आम नागरिक लकड़ी और दातून बेचकर जीवन यापन करने को मजबूर हो, तो यह सवाल स्वाभाविक है कि विकास का लाभ आखिर किसे मिल रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नीति-निर्माताओं से गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाने की अपील की है।
चाईबासा | महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” राज्यव्यापी अभियान (चरण-VII) संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से ग्राम संगठन, स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं संकुल संगठन स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर समाज में व्याप्त झिझक, संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इसके तहत जिले के विभिन्न पंचायतों और गांवों में समुदाय आधारित संस्थाओं की बैठकों के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, व्यक्तिगत साफ-सफाई, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की जा रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठकों के दौरान महिलाओं को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चुप्पी या संकोच बनाए रखने के बजाय खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने परिवार और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त माध्यम बनाना है।
इस अभियान के संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम सामाजिक व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।” उन्होंने कहा कि JSLPS द्वारा समुदाय आधारित संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान महिलाओं के बीच स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने की संस्कृति विकसित कर रहा है, जिससे वे स्वयं तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य संबंधी बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बन सकें।
चक्रधरपुर | विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच अभियान के तहत शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड के वार्ड संख्या-22 स्थित पंप रोड नीचे टोली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
शिविर में उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
वक्ताओं ने बीड़ी, सिगरेट, गुटखा समेत सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा समाज और व्यक्ति दोनों के विनाश का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, डॉन योजना तथा बच्चों के लिए संचालित फोस्टर स्पॉन्सरशिप योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मंजू मिंज, लक्ष्मी लकड़ा, आशा लकड़ा, आंगनबाड़ी सेविका पारुल देवी, जलसहिया सुनीता कुजूर, रिंकी लकड़ा और कृष्णा कुजूर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में अधिकार मित्र राजशेखर एवं श्वेता रवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मनोहरपुर | मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुराना मनोहरपुर-मनीपुर मार्ग स्थित कलभट पुलिया के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि अस्पताल परिसर में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर लोहार टोला निवासी 14 वर्षीय वतन लोहार तथा मनीपुर सांडिल टीला निवासी 18 वर्षीय ओम सांडिल के रूप में हुई है। दोनों मनोहरपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर स्कूटी से पुराना मनोहरपुर से मनीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कलभट पुलिया के समीप स्कूटी का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
दोनों किशोरों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इधर, सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Book your slot today : +91 7250214782
एक ही हादसे में दो युवाओं की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रामजीवनपुर (बड़काटांड़) स्थित श्री-श्री सार्वजनिक शिव पूजा कमिटी द्वारा आयोजित चड़क पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी भी उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम मार्डी ने कहा कि छऊ नृत्य केवल एक लोक कला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और गौरव का प्रतीक है। यह कला पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ये आयोजन लोगों में अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी कार्य करते हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रेम मार्डी ने रामजीवनपुर (बड़काटांड़) के ग्रामीणों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं छऊ कलाकारों को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के निरंतर प्रयासों से स्थानीय सांस्कृतिक विरासत और अधिक सशक्त एवं समृद्ध हो रही है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बुढ़ाबाबा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खरसावां | राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2026 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बुरुडीह के दो विद्यार्थियों — प्रीति हेम्ब्रम एवं राज बानरा — ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। वहीं, शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
गौरतलब है कि राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलती है।
इस अवसर पर शिक्षक तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगारिया, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, नीलमोहन महतो, मनोज पांडे, संध्या प्रधान, मौसमी दास एवं युधिष्ठिर पान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरायकेला | विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल, सरायकेला परिसर में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तम्बाकू नियंत्रण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “अनमास्किंग द अपील: तम्बाकू एवं निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीतियों को उजागर करना” निर्धारित की गई है। इसी के तहत जिले में आगामी एक माह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों, कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों तथा कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से तम्बाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने तम्बाकू सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में जिला परामर्शी (एनटीसीपी), डीपीए, सोशल वर्कर (एनटीसीपी), सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से स्वस्थ, नशामुक्त एवं तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।