राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में पश्चिमी सिंहभूम पूरे झारखंड में प्रथम, 93.41 प्रतिशत उपलब्धि के साथ बनाया रिकॉर्ड

चाईबासा | राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 93.41 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, एएनएम, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के तहत जिले में 2,329 पोलियो बूथ स्थापित किए गए। इसके अलावा मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमों की सक्रिय भागीदारी से कुल 2,21,997 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

Contact no :- +91 9798542970

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, पदाधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों तथा अभियान से जुड़े सभी हितधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, समर्पण और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने कहा कि “सशक्त पश्चिमी सिंहभूम” के लक्ष्य को सभी विभागों के समन्वित प्रयास और आम जनता के सहयोग से ही साकार किया जा सकता है।

Contact no :- +91 8553588326

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जिले का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तो बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।


Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सक्रिय सहयोग दिया, जिसके कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य संबंधी सभी जनकल्याणकारी अभियानों में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी पश्चिमी सिंहभूम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य के अग्रणी जिलों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like