जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त सख्त, अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सघन अभियान के निर्देश

चाईबासा | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु सहित टास्क फोर्स के सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान जिले में खनिज राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने जिले में संचालित खनन पट्टों की समीक्षा करते हुए सभी चालू खनन पट्टों में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में संचालित स्टोन क्रशरों की संख्या एवं उनके संचालन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। बैठक में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की भी विस्तृत समीक्षा की गई और इस दिशा में अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने जिले के सभी चेकनाकों पर नियमित जांच अभियान चलाने तथा वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध सघन एवं सतत अभियान चलाने, निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
By maskal.news

You May Also Like