UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 13,343 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

नई दिल्ली | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में कुल 13,343 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।

Contact no :- +91 9241456784

आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचित 1,016 रिक्तियों के मुकाबले 13,343 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

Contact no :- +91 9798542970

तुलनात्मक रूप से देखें तो पिछले वर्ष सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचित 1,087 रिक्तियों के मुकाबले 14,161 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

गौरतलब है कि UPSC द्वारा हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट)—में किया जाता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन चरणों के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी अब अगले चरण की तैयारी में जुटेंगे, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like