चक्रधरपुर में तीन दिवसीय जनजातीय कला उत्सव की तैयारियां तेज, 17 से 19 अक्टूबर तक होगा आयोजन

चक्रधरपुर |  चक्रधरपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनजातीय कला उत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सरायकेला सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरु तपन कुमार पटनायक ने की, जबकि चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जनजातीय कला उत्सव की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। यह आयोजन लट्टू उरांव कल्याण समिति के तत्वावधान में किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय लोक एवं बॉलीवुड कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा। इस दौरान राज्य के विभिन्न कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, 18 अक्टूबर को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के 16 छऊ नृत्य दलों के बीच भव्य छऊ नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दलों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनकी प्रस्तुति की थीम के अनुरूप छऊ पोशाक एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम तीन टीमों को नगद पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा जाएगा।
उत्सव के अंतिम दिन 19 अक्टूबर को राज्य एवं अंतरराज्यीय स्तर के प्रसिद्ध लोकनृत्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में असम का बिहू एवं बोडो नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया, रास एवं मयूर नृत्य, ओडिशा का संबलपुरी, घुड़का एवं मयूरभंज छऊ सहित मानभूम, सरायकेला और खरसावां छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि लट्टू उरांव कल्याण समिति अपनी स्थापना की 11वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के उद्देश्य से इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए राज्य के प्रसिद्ध कलाकारों और गुरुओं से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 13 अप्रैल को चक्रधरपुर में विभिन्न कला एवं नृत्य विधाओं से जुड़े कलाकारों एवं नृत्य विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में गुरु तपन कुमार पटनायक, मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, शिवचरण साहू, बसंत कुमार गणतायत, मुकेश घोड़ेई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like