चाईबासा | सुमिता होता फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कन्हाई सिंह ने अपने जीवन का पहला रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। शिविर के दौरान उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए अन्य लोगों से भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

रक्तदान के पश्चात अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कन्हाई सिंह ने कहा कि पहली बार रक्तदान करने के बाद उन्हें गर्व और आत्मिक संतुष्टि का अनुभव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा नेक कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने का आग्रह किया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने कन्हाई सिंह के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


