चाईबासा | समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को सम्मानित किया गया।

उन्हें सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर सहायता करने और मानव सेवा के प्रति समर्पण के लिए उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त चंदन कुमार ने त्रिशानु राय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना प्रेरणादायक है और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठ होकर लोगों की सेवा करते रहेंगे।


