चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत ग्राम बांझीकुसु में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम सभा बांझीकुसुम द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान (मुण्डा) श्री कृष्णा चाम्पीया ने की।

यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार ग्राम सभा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को संविधान से प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता का अधिकार, छुआछूत के विरुद्ध समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार तथा समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर गंगा चाम्पीया, अभिनाश चाम्पीया, विशाल जामुक, सूर्या बोदरा, जगन्नाथ बोदरा, श्याम चाम्पीया, किशोर वोयपाई, साहिल जोंको, समीर जामुदा, मुनिका चाम्पीया, माली चाम्पीया, चितामणी चम्पार, मेरी दिगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

