#सारंडाजंगल #नक्सलविरोधीअभियान #झारखंडसमाचार #सीआरपीएफ #maskalnews

सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के बीच हादसा, कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार शहीद

सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के बीच हादसा, कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार शहीद

मनोहरपुर | झारखंड के सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। तेज आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार शहीद हो गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी बीच मंगलवार देर रात मौसम अचानक खराब हो गया और पूरे इलाके में तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया।

Book your slot today : +91 7250214782

खराब मौसम के दौरान बाबू डेरा कैंप के पास एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवान को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेजा।

Book your slot today : +91 7250214782



रांची में इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। उनकी शहादत की खबर मिलते ही सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई।

झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है।

जवान राकेश कुमार की शहादत यह दर्शाती है कि देश की सुरक्षा में तैनात हमारे जवानों को ड्यूटी के दौरान न केवल नक्सलियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं जैसी कठिन परिस्थितियों से भी जूझना पड़ता है।