#सरायकेला #स्कूलबसजांच #सड़कसुरक्षा #प्रशासनिककार्रवाई  #maskalnews

सरायकेला: स्कूली वाहनों की सघन जांच शुरू, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई

सरायकेला: स्कूली वाहनों की सघन जांच शुरू, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई

सरायकेला | उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है।
गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के समीप मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद ने स्कूली बसों और विद्यार्थियों के परिवहन में लगे अन्य वाहनों की सघन जांच की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जांच के दौरान वाहनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज—जैसे बीमा, फिटनेस प्रमाण-पत्र, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं परमिट—की बारीकी से जांच की गई। साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के परिवहन (ओवरलोडिंग) पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

अभियान के तहत स्कूली वाहनों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की गई। इनमें बस के आगे-पीछे “School Bus” या “On School Duty” का अंकन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, खिड़कियों में जाली, सुरक्षित दरवाजा लॉक, विद्यालय का नाम व संपर्क संख्या का स्पष्ट उल्लेख, निर्धारित गति सीमा का पालन, चालक का वैध लाइसेंस, परिचालक (अटेंडेंट) की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों की सूची जैसे प्रावधान शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि उनके सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के परिवहन में उपयोग हो रहे वाहनों की सुरक्षा और वैधता की जानकारी अवश्य लें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के माध्यम से ही विद्यार्थियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।