#सरायकेला #जोबामाझी #सिंहभूमसांसद #हुदूपंचायत #ग्रामीणसमस्याएं #maskalnews

आजादी के बाद पहली बार हुदू पंचायत पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने रखीं मूलभूत समस्याएं

आजादी के बाद पहली बार हुदू पंचायत पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने रखीं मूलभूत समस्याएं

सरायकेला | सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती बूथ संख्या-1 स्थित हातनादा गांव समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंचीं। बताया गया कि देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद का इन गांवों में आगमन हुआ। सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को गांवों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस-टू की पढ़ाई की सुविधा बहाल करने तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने सभा को संबोधित करते हुए भी अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा कि वह गांवों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं को जानने के उद्देश्य से ही सुदूर क्षेत्र के दौरे पर पहुंची हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि वह वर्ष में कम-से-कम एक बार हुदू पंचायत का दौरा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी आवश्यक कार्य या समस्या की जानकारी उन्हें दूरभाष या व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी दी जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने पोड़ाडीह गांव में आंधी-तूफान से गिरे बिजली पोल की जानकारी मौके से ही संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी और शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।
पहली बार सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें केवल चुनाव के समय ही याद किया जाता है। इस पर सांसद ने कहा कि भले ही वह हर समय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाएं, लेकिन दूरभाष के माध्यम से हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, उपमुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।