#सरायकेला #गम्हरिया #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र #स्वास्थ्य_सेवाएं #नितिश_कुमार_सिंह #maskalnews

गम्हरिया सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

गम्हरिया सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

सरायकेला | जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं अस्पतालों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल के वार्डों की स्थिति, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण प्रणाली, अभिलेख संधारण, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव, रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन तथा मरीजों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।