#सरायकेला #एक्सएलआरआई #अनुरूम_कार्यक्रम #टाटा_स्टील_फाउंडेशन #maskalnews

सरायकेला: एक्सएलआरआई के 56 एमबीए छात्रों ने ‘अनुरूम’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जीवन को नजदीक से जाना

सरायकेला: एक्सएलआरआई के 56 एमबीए छात्रों ने ‘अनुरूम’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जीवन को नजदीक से जाना

सरायकेला | जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई (XLRI) के 56 एमबीए छात्र-छात्राओं ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित “अनुरूम” कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड की कमलपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को करीब से समझने का प्रयास किया।


Contact no :- +91 9241456784

प्रशिक्षक नृपराज महानंदा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने कंचनपुर, बेरगाडीह, बाघराईडीह, कोयरा, खोड़काबाद, मोसोडीह, नारायणडीह, बड़गांव, तेंतालटांड और बंदीराम सहित कई गांवों में प्रवास किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, रोजगार और पलायन जैसी प्रमुख समस्याओं की जमीनी स्थिति का अध्ययन किया।

Contact no :- +91 9798542970

विद्यार्थियों ने ग्रामीणों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, उनकी सरल जीवनशैली और मजबूत सामुदायिक भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत की चुनौतियों और संभावनाओं को समझने के लिए इस प्रकार के प्रत्यक्ष अनुभव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम की शुरुआत कमलपुर पंचायत सचिवालय में हुई, जहां मुखिया नव किशोर सरदार, ग्राम प्रधान हीरालाल महतो, हेमंत कुमार महतो, कार्यक्रम समन्वयक मुकुंद महतो, सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान तथा मां लक्ष्मी महिला समिति की पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर मुखिया नव किशोर सरदार ने पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण युवाओं को ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने और सामुदायिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि “अनुरूम” कार्यक्रम का उद्देश्य भावी प्रबंधकों को ग्रामीण भारत की जमीनी हकीकत से अवगत कराना तथा समाज के विभिन्न वर्गों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को समझने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ सामूहिक नृत्य में भाग लेकर स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन का आनंद लिया। यह अनुभव उनके लिए सीखने और सामाजिक समझ विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।