#सरायकेला#मेधावी_छात्र_सम्मान#छात्र_सम्मान_समारोह#शिक्षा #maskalnews

सरायकेला: मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 22 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

सरायकेला: मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 22 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

सरायकेला | सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 22 छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रेन कुमार टुडू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष रामनाथ आचार्य, समिति सचिव सुधीप पटनायक, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, समिति सदस्य गुरूचरण महतो तथा विद्वत परिषद सदस्य प्रशांत महापात्र सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम पति भी विशेष रूप से शामिल हुए। हाल ही में उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया था। विद्यालय की ओर से उन्हें भी सम्मान प्रदान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने अतिथियों का परिचय कराया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ब्रेन कुमार टुडू ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए आगे बढ़ने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने की प्रेरणा दी। वहीं प्रशांत महापात्र ने भी विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Book your slot today : +91 7250214782

विद्यालय अध्यक्ष रामनाथ आचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्रभक्ति का विकास भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
प्राचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने प्रेरक कथा के माध्यम से विद्यार्थियों को परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और शांति पाठ के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।