#मनोहरपुर #रेलवेफाटक #ओवरब्रिज #अंडरपास #ट्रेनोंकाठहराव #हस्ताक्षरअभियान #maskalnews

चाईबासा: मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण और ट्रेनों के ठहराव की मांग, हस्ताक्षर अभियान पूरा; आंदोलन की तैयारी

चाईबासा: मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण और ट्रेनों के ठहराव की मांग, हस्ताक्षर अभियान पूरा; आंदोलन की तैयारी

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण तथा क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नागरिक सुविधा समिति, मनोहरपुर द्वारा चलाया गया वृहद हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब समिति अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में जुट गई है।

Contact no :- +91 9241456784

समिति के संयोजक सदस्य अश्विनी बघेल, सुशील बारला सहित अन्य सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण तथा अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चलाए गए इस अभियान में क्षेत्र के हजारों लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात करेगा और क्षेत्र की रेल समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपेगा। इस संबंध में स्थानीय रेल अधिकारियों को आवेदन भी सौंप दिया गया है। जैसे ही मुलाकात का समय निर्धारित होगा, समिति द्वारा विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समिति के सदस्यों ने कहा कि मनोहरपुर रेलवे फाटक क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन चुका है। फाटक पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास नहीं होने के कारण आम लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका दावा है कि यह रेलवे फाटक 24 घंटे में औसतन लगभग 18 घंटे तक बंद रहता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा, कोरोना काल में बंद की गई कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अब तक पुनः शुरू नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि रेल प्रशासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

समिति ने रेलवे प्रशासन से मनोहरपुर रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण कराने तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए आवश्यक ट्रेनों के ठहराव और बंद ट्रेनों के पुनः परिचालन की मांग की है।