#मझगांव #निरलपूर्ति #बडमितास्कूल #भूमिपूजन #चारदीवारीनिर्माण #maskalnews

मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने बडमिता स्कूल में चारदीवारी निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने बडमिता स्कूल में चारदीवारी निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

हाटगम्हरिया | मझगांव विधानसभा क्षेत्र के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कुसमुंडा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बडमिता में चारदीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को मझगांव विधायक Niral Purty ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज, ढोल-नगाड़े और फूलमालाओं के साथ विधायक एवं अन्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में भवन, चारदीवारी, सड़क, साइंस लैब समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से छात्र-छात्राएं बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसी उद्देश्य से जहां भी आवश्यकता महसूस हो रही है, वहां भवन निर्माण एवं चारदीवारी निर्माण जैसे विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक ने राज्य सरकार की शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था में सुधार हो रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अनुबंध आधारित नियुक्तियां कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल का ही परिणाम है कि इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में पश्चिम सिंहभूम जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है। तांतनगर के बाद मझगांव प्रखंड में भी सम्मान समारोह आयोजित कर टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।