#पश्चिम_सिंहभूम #चाईबासा #सामुदायिक_पुस्तकालय #ग्रामीण_पुस्तकालय #maskalnews

पश्चिम सिंहभूम के सामुदायिक पुस्तकालय प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की मुलाकात, शिक्षा व सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

पश्चिम सिंहभूम के सामुदायिक पुस्तकालय प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की मुलाकात, शिक्षा व सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित लगभग 24 निशुल्क सामुदायिक ग्रामीण एवं मोहल्ला पुस्तकालयों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने पुस्तकालयों के संचालन, उनकी गतिविधियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उपायुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकालय समाज को जागरूक और शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पुस्तकालयों के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक सहयोग और मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर उपायुक्त ने संचालन समितियों से पुस्तकालय परिसरों में वृक्षारोपण करने, बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने तथा समय-समय पर बुक फेयर आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री और पाठ्यक्रम को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक माह की 20 तारीख को पुस्तकालय से जुड़े बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाने की पहल करने की बात कही। साथ ही जिले में आयोजित रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।
उपायुक्त ने कहा कि “एक बेहतर पुस्तकालय, एक बेहतर समाज की नींव है।”

Book your slot today : +91 7250214782

आपातकालीन स्थिति में पुलिस, अग्निशमन एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए 112 डायल करें।
टीम पीआरडी, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा