#नोवामुंडी #पश्चिमीसिंहभूम #मासिकबैठक #षिरजोनसामाजिकसंगठन #युवारोजगारमिशन #maskalnews

नोवामुंडी में षिरजोन सामाजिक संगठन की मासिक बैठक संपन्न, युवा रोजगार मिशन-2 का आयोजन 12 जुलाई को

नोवामुंडी में षिरजोन सामाजिक संगठन की मासिक बैठक संपन्न, युवा रोजगार मिशन-2 का आयोजन 12 जुलाई को

नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम) | षिरजोन सामाजिक संगठन की जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को कोटगढ़ स्थित पुराने पंचायत भवन में जिला अध्यक्ष अमरजीत लागुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जून माह के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में मझगांव प्रखंड के देवधर गांव स्थित जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करने, दो से तीन नए प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने तथा पूर्व में गठित प्रखंड समितियों को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करने का निर्णय लिया गया।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक में केंद्रीय समिति, जिला समिति, नोवामुंडी प्रखंड समिति और मझगांव प्रखंड समिति के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के उपरांत “षिरजोन युवा रोजगार मिशन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, सोनुवा एवं सदर प्रखंड के बेरोजगार युवाओं ने आवश्यक दस्तावेज संगठन की टीम को जमा किए। हालांकि, लगातार बारिश के कारण कई युवा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

Contact no :- +91 8553588326

इसे ध्यान में रखते हुए संगठन ने 12 जुलाई 2026, रविवार को “षिरजोन युवा रोजगार मिशन-2” आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम कोटगढ़ स्थित पुराने पंचायत भवन में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।

Contact no :- +91 9337736501

संगठन ने बताया कि दस्तावेज जमा करने का यह अंतिम अवसर होगा। जो युवा पहले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे, वे निर्धारित समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

संगठन की ओर से युवाओं को स्पष्ट रूप से बताया गया कि रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर षिरजोन टीम किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क या धनराशि नहीं लेती है। यदि कोई व्यक्ति संगठन का नाम लेकर पैसे की मांग करता है, तो उसे किसी प्रकार की राशि न दें और सतर्क रहकर ठगी से बचें।


Book your slot today : +91 7250214782