#झामुमो #सरायकेला #बीएलए2प्रशिक्षण #मतदाताजागरूकता #maskalnews

सरायकेला: बीएलए-2 प्रशिक्षण सह संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम संपन्न, सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

सरायकेला: बीएलए-2 प्रशिक्षण सह संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम संपन्न, सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

सरायकेला | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम मंगलवार को सरायकेला टाउन हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का प्रशिक्षण प्रदान करना था।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।


Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आग्रह किया।
कार्यशाला के दौरान मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन, विलोपन की प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर आदित्यपुर के के.पी. सोरेन, खरसावां के बीरबल सरदार तथा सरायकेला की सुनिला सुतार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, विधायक सविता महतो, विधायक दशरथ गागराई, जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बीएलए-2 कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।