#जनता_दरबार #कुचाई_समस्याएं #ग्रामीण_सुविधा #सड़क_बिजली_पेयजल #maskalnews

कुचाई में जनता दरबार आयोजित, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

कुचाई में जनता दरबार आयोजित, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

खरसावां | कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत के सुदूरवर्ती कोमाय प्राथमिक विद्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान खरसावां के विधायक दशरथ गागराई और जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, राशन वितरण और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को उठाया।
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और संबंधित विभागों को शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन को सीधे गांव तक पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने शिकायतें दर्ज कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की। इस पहल से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा।